WTC Final: साउथम्पटन में बारिश के आसार नहीं, आज निकल सकता है मैच का नतीजा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रिजर्व डे के दौरान भी मैच खेला जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले और चौथे दिन टेस्ट मैच का सारा मजा बारिश की वजह से किरकिरा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का सारा मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया है। इस फाइनल टेस्ट मैच का पहला और चौथा दिन बारिश की वजह से बुरी तरह से धुल गया और बाकी दिन भी 90 ओवर नहीं डाले जा सके।
पिछले पांच दिनों में केवल 221 ओवर ही फेंके जा सके, इसलिए आज रिजर्व डे में भी मैच होगा। साउथम्पटन में आज बारिश की संभावना नहीं है लेकिन मैदान पर बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को मदद मिलनी तय है। बता दें कि टॉस में भारत को हार मिली और न्यूजीलैंड ने बॉलिंग का चयन किया।
इसके बाद भारत ने पहली बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में डेवॉन कॉनवे (54 रन) और केन विलियमसन (49 रन) के उपयोगी रन की मदद से 249 रन बनाए। पांचवें दिन भारत को आखिरी सत्र में बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
टिम साउथी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (08) और रोहित शर्मा (30) को पवेलियन भेजा। दिन का खेल का समाप्त होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए। भारत के पास अभी 32 रनों की बढ़त है। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा 12 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की रणनीति होगी कि जल्द से जल्द पुजारा और विराट कोहली के विकेट गिराएं। अगर मैदान पर बादल छाए रहे तो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। पहली पारी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदबाजी की थी। अगर खराब रोशनी के चलते मैच में रुकावट नहीं आती है तो 98 ओवर का खेल होगा। अगर मैच ड्रॉ होगा है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।