फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Zone won Duleep Trophy after 10 years Defeated Pujara Suryakumar prithvi shaw Sarfaraz Khan West Zone

Duleep Trophy: दक्षिण क्षेत्र 10 साल बाद दलीप ट्रॉफी चैंपियन; पुजारा-सूर्यकुमार जैसे सितारों से भरी टीम हारी

Sun, 16 Jul 2023 01:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Jul 2023 01:14 PM IST
सार

पश्चिम क्षेत्र की टीम में दिग्गज चेतेश्वर पुजारा के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ओपनर पृथ्वी शॉ, प्रियांक पांचाल और युवा सनसनी सरफराज खान जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन ये सितारे टीम को खिताब नहीं दिला पाए। पृथ्वी ने पहली पारी और प्रियांक ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
South Zone won Duleep Trophy after 10 years Defeated Pujara Suryakumar prithvi shaw Sarfaraz Khan West Zone
ट्रॉफी के साथ दक्षिण क्षेत्र के कप्तान हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दक्षिण ने मैच के पांचवें दिन रविवार (16 जुलाई) को 75 रन से जीत हासिल की। वह 10 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीतने में सफल हुआ है। पिछली बार टीम 2012-13 में उत्तर क्षेत्र के साथ संयुक्त विजेता रही थी। दक्षिण ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 14वीं बार खिताब जीता है। पश्चिम क्षेत्र की टीम की बात करें तो वह गत विजेता के रूप में मैदान पर उतरी थी। वह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी को बचाने में नाकाम रही।
विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र की टीम में दिग्गज चेतेश्वर पुजारा के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ओपनर पृथ्वी शॉ, प्रियांक पांचाल और युवा सनसनी सरफराज खान जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन ये सितारे टीम को खिताब नहीं दिला पाए। पृथ्वी ने पहली पारी और प्रियांक ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। पुजारा, सूर्यकुमार और सरफराज खान दोनों पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और टीम का हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

South Zone won Duleep Trophy after 10 years Defeated Pujara Suryakumar prithvi shaw Sarfaraz Khan West Zone
प्रियांक पांचाल - फोटो : सोशल मीडिया
शतक नहीं लगा पाए प्रियांक पांचाल
प्रियांक पंचाल (नाबाद 92 रन) की पारी से पश्चिम क्षेत्र ने चौथे दिन फाइनल जीतने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी थी। दक्षिण क्षेत्र द्वारा मिले 298 रनों के लक्ष्य के जवाब में पश्चिम क्षेत्र ने चौथे दिन का खेल खत्म होने पर पांच विकेट पर 182 रन बना लिए थे। पांचवें दिन पश्चिम को जीत के लिए 116 रन की आवश्यकता थी। प्रियांक 92 रन बनाकर नाबाद थे। पांचवें दिन उन्हें शतक लगाने के लिए आठ रन बनाने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। पश्चिम के लिए दिन की शुरुआत खराब रही। कप्तान प्रियांक 95 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वह अपने चौथे दिन के स्कोर में सिर्फ तीन रन ही जोड़ सके।

वासुकी कौशिक और साई किशोर की घातक गेंदबाजी
प्रियांक के आउट होने के बाद पश्चिम क्षेत्र की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गईं। टीम 222 रन के स्कोर पर सिमट गई। शम्स मुलानी दो और धर्मेंद्रसिंह जडेजा 15 रन बनाकर आउट हुए। चिंतन गजा खाता नहीं खोल पाए। अतित सेठ ने नौ रन बनाए। दक्षिण क्षेत्र ने मैच को 75 रन से अपने नाम कर लिया। उसके लिए वासुकी कौशिक और आर साई किशोर ने सबसे ज्यादा चार-चार विकेट लिए। इससे पहले दक्षिण ने पहली पारी में 213 और दूसरी पारी में 230 रन बनाए थे। पश्चिम की टीम पहली पारी में 146 रन ही बना सकी थी।

South Zone won Duleep Trophy after 10 years Defeated Pujara Suryakumar prithvi shaw Sarfaraz Khan West Zone
चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गजों का नहीं चला बल्ला
पुजारा 47 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार तीन गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले पहली पारी में पुजारा नौ और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। पुजारा और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पुजारा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बाहर कर दिया गया। उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी थी। वहीं, सूर्यकुमार को ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ एक टेस्ट में ही खेलने का मौका मिला था। उसके बाद उनका चयन नहीं हुआ। सिर्फ पुजारा और सूर्यकुमार ही दूसरी पारी में फेल नहीं हुए हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ भी दूसरी पारी में कुछ कमाल नहीं कर सके। वह सात रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में पृथ्वी ने 65 रन बनाए थे। सरफराज ने दूसरी पारी में 48 रन बनाए। पहली पारी में वह खाता नहीं खोल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed