{"_id":"5a687dc84f1c1b1d368b61d1","slug":"south-african-fielders-drop-twice-kohli-s-catch-in-johannesburg-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: पूरी 'फिल्म' देखना चाहते थे अफ्रीकी फील्डर, कोहली 'ट्रेलर' दिखाकर लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: पूरी 'फिल्म' देखना चाहते थे अफ्रीकी फील्डर, कोहली 'ट्रेलर' दिखाकर लौटे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
तीसरे टेस्ट में अपनी 'लाज' बचाने के इरादे से उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो यहां भी जारी रहा। ओपनर के एल राहुल तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे तो मुरली विजय महज 8 रन बनाकर आउट हुए।
इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने कुछ हद तक टीम इंडिया की पहली पारी को संभाला। कोहली 53 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की बॉल पर कैच आउट हुए। इससे पहले दो बार अफ्रीकी फील्डरों ने उनका आसान सा कैच छोड़ा तो लगा जैसे आज उनका दिन है और वह बड़ा स्कोर करेंगे।
लेकिन एन्डिगी की आउट स्विंग बॉल पर आखिरकार कोहली फंस ही गए और स्लिप में एबी डीविलियर्स को आसान सा कैच थमा बैठे। इससे पहले कागिसो रबाडा की बॉल पर वेर्नोन फिलेंडर ने मिड ऑफ पर एक आसान सा कैच छोड़ा, उस वक्त कोहली महज 11 रन पर ही थे।
विज्ञापन
इसके बाद एक फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने कोहली को गलती करने पर मजबूर किया। एनगिडी की बाहर जाती बॉल पर शॉट मारने के चक्कर में कोहली के बेट का बाहरी किनारा लेकर बॉल सीधे स्लिप में डीविलियर्स के हाथों में जाती है, लेकिन उसे पकड़ने में वह कामयाब नहीं रहते हैं और इस तरह एक बार फिर कोहली को जीवनदान मिल जाता है। इस वक्त उनका निजी स्कोर 35 रन था।