फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa won by 5 wickets against Zimbabwe at Kimberley

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वन-डे में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया

Sun, 30 Sep 2018 11:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
South Africa won by 5 wickets against Zimbabwe at Kimberley
Lungi Ngidi

लुंगी एन्गिडी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को सस्ते में समेटने वाले दक्षिण अफ्रीका ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को 143 गेंदें शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 34.1 ओवर में 117 रन पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 26.1 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बनाकर तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की पारी शुरू में ही लड़खड़ा गई। उसके छह विकेट 62 रन पर पवेलियन लौट गए थे। उसके चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से एल्टन चिगुंबुरा ने 27 और कप्तान हैमिल्टन मास्कादजा ने 25 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये। कैगिसो रबाडा, एंडिल फेलुकवायो और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसके चार विकेट 58 रन पर गिर गए थे। अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस्टियन जोंकर ने 44 रन जबकि एडेन मार्कराम ने 27 रन बनाए। कप्तान जेपी डुमिनी 16 और विलियम मुल्डेर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed