फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa win the match against Zimbabwe.

अमला की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर

Wed, 13 Aug 2014 11:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Aug 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
South Africa win the match against Zimbabwe.
ग्रीम स्मिथ के पिछले साल संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय मूल के क्रिकेटर हाशिम अमला को पिछले महीने टेस्ट टीम का नियमित कप्तान बनाया। अमला के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ उसकी ही धरती पर खेला और जीत हासिल की।
विज्ञापन


यह जीत इसलिए खास थी क्योंकि अफ्रीकी टीम ने डेढ़ दशक बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में फतह हासिल की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक और टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन


अमला की कप्तानी में लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका एक ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है जिसे हासिल करना चुनौतीपूर्ण है।

लगातार दूसरा सीरीज जीता दक्षिण अफ्रीका ने

South Africa win the match against Zimbabwe.
दक्षिण अफ्रीका ने हरारे में जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा दिया। अमला की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार दूसरी सीरीज जीत है। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में हरया था।

हरारे में खेले गए मैच के चौथे दिन जीत के लिए मिले 41 रन के लक्ष्य को मेहमान टीम ने डीन एल्गर का विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

सुबह एक विकेट पर 28 रन से आगे खेलने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 181 रन पर सिमट गई। 124 रन पर 7 विकेट गिर जाने के बाद आर मुतुंबानी (43) और जॉन न्यूम्बू (13) ने 54 रन की साझेदारी कर जिम्बाब्वे को पारी की हार से बचा लिया।

इस जोड़ी के टूटते ही 3 रन और जोड़कर पूरी टीम आउट हो गई। विशू सिबांडा ने सर्वाधिक 45 रन का योगदान किया जबकि वर्मूलेन ने 21 और रेजिस चकाब्वा ने 15 रन का योगदान किया।

अफ्रीका की जीत में नवोदित क्रिकेटरों का रिकॉर्ड

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 10.4 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। डीन एल्गर को 21 रन पर चतारा ने अपना शिकार बनाया जबकि एल्वीरो पीटरसन ने नाबाद 17 और फाफ डू प्लेसिस ने नाबाद पांच रन की पारी खेली।

इस मैच में दोनों टीमों के नवोदित क्रिकेटरों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। खासकर, दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे डेन पिट ने मैच में कुल 8 विकेट लेकर देश की ओर से पहले मैच में बतौर स्पिनर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया। पिट ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए।

जबकि जिम्बाब्वे के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे जॉन न्यूम्बू ने पहली पारी में 5 विकेट झटके ‌थे।
विज्ञापन

अजेय जीत के रिकॉर्ड की ओर SA

South Africa win the match against Zimbabwe.
पिछले महीने श्रीलंका को हराकर टेस्ट टीम में फिर से नंबर वन टीम बनी दक्षिण अफ्रीका अब एक दुर्लभ रिकॉर्ड क‌ी ओर बढ़ रही है। अफ्रीकी टीम ने इस जीत के साथ लगातार 13 टेस्ट सीरीज जीत लिए हैं।

अब वह वेस्ट इंडीज टीम के लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से 4 जीत पीछे है। कैरेबियाई टीम ने यह उपलब्धि 1980 से 1995 में हासिल की थी।

अफ्रीकी इस रिकॉर्ड के बेहद करीब इसलिए माना जा रहा है कि अब इस टीम की अगली चुनौती बांग्लादेश है जिसका 2015 में दौरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed