{"_id":"61d5133c995ade04d05ad735","slug":"south-africa-weather-ind-vs-sa-2nd-test-day-3-india-vs-south-africa-johannesburg-weather-forecast-pitch-report-imperial-wanderers-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: जोहानिसबर्ग में तीसरे दिन रहाणे और पुजारा की मदद करेगा मौसम, जानिए बारिश की संभावना कितनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: जोहानिसबर्ग में तीसरे दिन रहाणे और पुजारा की मदद करेगा मौसम, जानिए बारिश की संभावना कितनी
Wed, 05 Jan 2022 09:10 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:10 AM IST
सार
जोहानिसबर्ग में मैदान में तीसरे दिन मौसम साफ रहेगा। पूरे दिन धूप खिली रहेगी और बल्लेबाजी करने में आसानी होगी। तीसरे दिन की पिच बल्लेबाजी के लिए सबसे बेहतर होती है। ऐसे में रहाणे और पुजारा इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में मौसम तीसरे दिन भी भारतीय टीम की मदद कर सकता है। इस मैच में फिलहाल दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी हैं। पहली पारी में 202 रन बनाने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 27 रन की बढ़त ली थी, लेकिन अब टीम इंडिया 58 रन आगे है और उसके आठ विकेट बचे हुए हैं। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी लीड को 300 रन के करीब ले जाना चाहेगी और मौसम भी टीम इंडिया की मदद कर सकता है।
जोहानिसबर्ग में मैच के तीसरे दिन बारिश की संभावना सबसे कम है। यहां तीसरे दिन बारिश की संभावना सिर्फ 24 फीसदी है। ऐसे में पूरी संभावना है कि मैदान में धूप खिला रहेगी और पूरी दिन का खेल हो सकेगा।
कैसे भारत को मदद करेगा मौसम
अफ्रीका में तीसरे दिन धूप रहने से हालात बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाएंगे और भारतीय बल्लेबाज आसानी से रन बना पाएंगे। वहीं बादल आने पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। जोहानिसबर्ग में तीसरे दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है और पूरे दिन का खेल होने की संभावना है। टेस्ट मैच में तीसरे दिन की पिच बल्लेबाजी के लिए सबसे ज्यादा आसान होती है। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को इसका फायदा मिल सकता है और पहली पारी में 202 रन पर सिमटने वाली टीम दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन
कई बार गलत साबित हो चुकी है भविष्यवाणी
दक्षिण अफ्रीका का मौसम कई बार मौसम विशेषज्ञों को गलत साबित कर चुका है। इस सीरीज के पहले मैच में भी तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन दूसरे दिन के अलावा किसी दिन बारिश नहीं हुई। वहीं इस मैच में भी शुरुआती दो दिनों में बारिश होने की बात कही गई थी, लेकिन बादल नहीं बरसे। मैच में चौथे और पांचवें दिन भी बारिश की संभावना है। पांचवें दिन बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। ऐसे में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए यह मैच चार दिन में ही जीतने की कोशिश करनी होगी।
इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी दूसरे दिन बारिश के कारण कोई खेल नहीं हुआ था और सिर्फ साढ़े तीन दिन के खेल में भारत ने जीत हासिल की। वांडरर्स के मैदान में चौथे दिन 48 फीसदी और आखिरी दिन बारिश की संभावना 73 फीसदी है।