फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs BAN T20 Live Score: South Africa vs Bangladesh ICC T20 World Cup 2021 Match Updates in Hindi

BAN vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराया, लगातार तीन जीत के बाद सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार

Tue, 02 Nov 2021 07:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Nov 2021 07:18 PM IST
सार

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बाद बांग्लादेश पर जीत से दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने का मजबूत दावेदार बन चुकी है। उसके चार मैचों में छह अंक हैं और यह टीम ऑस्ट्रेलिया से ऊपर दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
SA vs BAN T20 Live Score: South Africa vs Bangladesh ICC T20 World Cup 2021 Match Updates in Hindi
तीसरी जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में दक्षिण अफ्रीका ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया है। वहीं बांग्लादेश की टीम अभी तक अपने चारों मैच हारी है और सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने सिर्फ 84 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा ने 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। उनके अलावा ऑनरिक नार्टेजे ने तीन और तबरेज शम्सी ने दो विकेट अपने नाम किए। प्रिटोरियस को एक विकेट मिला। वहीं बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 24 और मेंहदी हसन ने 27 रन बनाए। 
विज्ञापन


84 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका के डिकॉक ने 16, वन डर डुसें ने 22 और कप्तान बावुमा ने नाबाद 31 रन बनाए। 

सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है अफ्रीका
वेस्टइंडीज और श्रीलंका और बांग्लादेश पर जीत से दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने का मजबूत दावेदार बन गया है। उसके चार मैचों में छह अंक हैं अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ बांग्लादेश सुपर 12 के अपने चारों मैचों में से एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह वेस्टइंडीज से तीन रन से पराजित होने के कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। बांग्लादेश अब अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगा।


बांग्लादेश को बड़े सुधार की जरूरत
दूसरी तरफ बांग्लादेश को अगर स्वदेश लौटने से पहले कुछ सांत्वना भरी जीत हासिल करनी हैं तो उसे जल्द से जल्द अपने प्रदर्शन में एकजुटता दिखानी होगी। उसे टूर्नामेंट के बाकी मैच स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बिना खेलना पड़ेगा जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं जबकि गेंदबाजों में अनुशासन की कमी है। इसके अलावा उनका क्षेत्ररक्षण भी लचर रहा है। जीत के लिए बांग्लादेश को तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed