{"_id":"62541bebe02ad57607339ea9","slug":"south-africa-to-host-inagural-womens-u19-t20-world-cup-2023","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC U19 Women’s T20 World Cup: 2023 में होगा पहला महिला अंडर 19 विश्व कप, दक्षिण अफ्रीका को मिली मेजबानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC U19 Women’s T20 World Cup: 2023 में होगा पहला महिला अंडर 19 विश्व कप, दक्षिण अफ्रीका को मिली मेजबानी
Mon, 11 Apr 2022 05:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:45 PM IST
सार
अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में कुल 41 मैच होंगे। यह टूर्नामेंट जनवरी के महीने में आयोजित होगा। इसके ठीक बाद नौ फरवरी से महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी मैदान
- फोटो : ICC
विस्तार
महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण साल 2023 में आयोजित किया जाएगा। इसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को दी गई है। कुल 16 देश इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। पहले यह टूर्नामेंट 2021 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 2021 में आयोजित नहीं किया जा सका। अब रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि 2023 में यह टूर्नामेंट आयोजित होगा। 2021 में कोरोना महामारी के चलते इसे दो बार स्थगित किया गया था।
अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में कुल 41 मैच होंगे। यह टूर्नामेंट जनवरी के महीने में आयोजित होगा। इसके ठीक बाद नौ फरवरी से महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत होगी। इसका आयोजन भी दक्षिण अफ्रीका में होगा। इसका मतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दो महीने के अंदर आईसीसी के दो इवेंट की मेजबानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी फोलेट्सी मोसेकी अभी से ही इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका में भरोसा करने के लिए आभार जताया
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी फोलेट्सी मोसेकी ने कहा "यह शानदार खबर है और दक्षिण अफ्रीका में भरोसा जताने के आईसीसी का आभार जताते हैं। इस यादगार टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए हमारे दृष्टिकोण और काम करने की इच्छा पर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया। अंडर 19 महिला विश्व कप को फैंस ने काफी पसंद किया है। कोरोना के वजह से हुई देरी के बाद अब हम भविष्य के सितारों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। यह एक मजेदार, सीख से भरा और जीवन बदलने वाला टूर्नामेंट होगा।"
विज्ञापन
मोसेकी ने आगे कहा कि पिछले विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद यह विश्व कप और मेजबान शहर भी मजेदार होंगे। युवा खिलाड़ी अपने करियर के पहले बड़े इवेंट में आसानी से क्रिकेट का मजा ले सकेंगे।