{"_id":"5ac265a74f1c1bd7618b51dd","slug":"south-africa-sets-huge-target-in-front-of-australia-in-4th-test-match-at-johannesburg","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvAUS: दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब, ऑस्ट्रेलिया को दिया 612 रन का विशाल लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvAUS: दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब, ऑस्ट्रेलिया को दिया 612 रन का विशाल लक्ष्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे आखिरी व अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम (ऑस्ट्रेलिया) ने 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल पीटर हैंड्सकॉम्ब 23* और शॉन मॉर्श 7* क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए और 524 रन की दरकार है, जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच के चौथे दिन प्रोटियाज टीम ने रिकॉर्ड 611 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में द. अफ्रीका ने छह विकेट पर 344 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को 612 रन का लक्ष्य दिया। इस दौरान कप्तान फाफ डु प्लेसिस (120) ने शानदार शतक बनाया, जबकि सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने 81 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 4 और नाथन लायन ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम के मीडिया मैनेजर के मुताबिक मेजबान टीम के तीनों तेज गेंदबाज चोटिल होने की वजह से काफी परेशान हैं। दरअसल, मोर्ने मोर्केल की मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसके कारण उनके गेंदबाजी करने की संभावना काफी कम थी लेकिन फिर भी उन्होंने दूसरी पारी में दो विकेट झटके, जबकि कागिसो रबाडा ने 1 विकेट लिए।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज को 267 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 221 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी में दूसरे दिन के स्कोर (110/6) से आगे खेलते हुए तीसरे दिन पैट कमिंस (50) और टिम पेन (62) के अर्धशतक पारी की बदौलत कंगारू टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन कंगारू टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे और पूरी टीम लंच के बाद आते ही पूरी पारी 221 रनों पर सिमट गई थी। मेजबान टीम की तरफ से फिलेंडर, रबाडा और महाराज ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट झटके जबकि मोर्ने मोर्केल ने 1 विकेट लिए थे।