फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa scored 416 runs vs Australia Heinrich Klaasen 174 runs David Miller 82 runs in check records

SA vs AUS: क्लासेन-मिलर के तूफान में उड़े ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, सेंचुरियन में दिलाई 'जोहानिसबर्ग 2006' की याद

Fri, 15 Sep 2023 10:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Sep 2023 10:38 PM IST
सार

क्लासेन की तूफानी पारी का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि जब दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई तो उसमें मिलर का योगदान सिर्फ 38 रन का था। इसके बाद 150 रन की साझेदारी पूरी हुई तो मिलर का योगदान 52 रन और 200 रन की साझेदारी में 74 रन था। उन्होंने 45 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए।

विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर में पांच विकेट पर 416 रन बनाए। सेंचुरियन में शुक्रवार (15 सितंबर) को ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2006 में जोहानिसबर्ग के मैदान पर खेला गया ऐतिहासिक मैच याद आ गया होगा। तब अफ्रीकी टीम ने 435 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। हर्षल गिब्स ने रन चेज करते हुए 175 रन यादगार पारी खेली थी। कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी हेनरिच क्लासेन ने सेंचुरियन में की। अंतर बस इतना था कि इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। क्लासेन ने 83 गेंद पर 174 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के लगाए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफ्रीकी टीम ने एक समय 25 ओवर में दो विकेट पर 120 रन बनाए थे। क्विंटन डिकॉक 45 और रीजा हैंड्रिक्स 28 रन बनाकर आउट हो चुके थे। 25 ओवर समाप्त होने के बाद अगली ही गेंद पर यानि 26वें ओवर की पहली गेंद पर कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम आउट हो गए। उन्होंने आठ रन बनाए। उनके आउट होने के बाद हेनरिच क्लासेन क्रीज पर आए। यहां से अफ्रीकी टीम ने रफ्तार पकड़ी। 35वें ओवर की चौथी गेंद पर जब रसी वान डर डुसेन आउट हुए तो स्कोर चार विकेट पर 194 रन हो गया। डुसेन ने 65 गेंद पर 62 रन बनाए। उनके जाने के बाद डेविड मिलर क्रीज पर आए।
विज्ञापन

क्लासेन और मिलर की जोड़ी ने मचाया धमाल
क्लासेन और मिलर ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। क्लासेन ने 38 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 19 गेंदों का और सामना कर शतक जड़ दिया। उन्होंने 57 गेंद पर अपना तीसरा शतक पूरा किया। दूसरे छोर पर मिलर उनका साथ दे रहे थे। क्लासेन की तूफानी पारी का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि जब दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई तो उसमें मिलर का योगदान सिर्फ 38 रन का था। इसके बाद 150 रन की साझेदारी पूरी हुई तो मिलर का योगदान 52 रन और 200 रन की साझेदारी में 74 रन था। उन्होंने 45 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज देश जगह साल गेंद
विराट कोहली भारत जयपुर 2013 52
हेनरिच क्लासेन दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023 57
विराट कोहली भारत नागपुर 2013 61
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड नॉटिंघम 2018 62
क्रेग मैकमिलन न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2007 67

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 15 ओवर में 221 रन बनाए
क्लासेन ने ऑन साइड में 113 और ऑफ साइड में 61 रन बनाए। उनकी तूफानी पारी का ही नतीजा था कि अफ्रीकी टीम ने आखिरी 15 ओवर में 221 रन बना डाले। इनमें आखिरी 10 ओवर में 173 रन बने। ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा रन दिए। लेग स्पिनर एडम जम्पा ने तो 10 ओवर में 113 रन लुटाए। जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में 79 रन देकर दो विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने 10 ओवर में 81 रन दिए। इसमें एक मेडन भी शामिल हुए। उन्हें एक सफलता मिली। माइकल नेसर ने 10 ओवर में 59 और नाथन एलिस ने 10 ओवर में 79 रन दिए। दोनों ने एक-एक विकेट लिया।

जम्पा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
जम्पा ने 10 ओवर में 113 रन दिए। वह एक वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मिक लेविस के बराबर पहुंच गए। लेविस ने 2006 में जोहानिसबर्ग के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 113 रन दिए। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 2016 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 110 रन दिए थे। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खानि ने 2019 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रन ही लुटाए थे।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पीछे छोड़ा
दक्षिण अफ्रीका ने सातवीं बार वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाए। इस मामले में उसने भारतीय टीम को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड की टीम ने पांच बार ऐसा किया है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने दो-दो बार वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज खिलाफ जगह साल छक्के
एबी डिविलियर्स वेस्टइंडीज जोहानिसबर्ग 2015 16
हेनरिच क्लासेन ऑस्ट्रेलिया सेंचुरियन 2023 13
एबी डिविलियर्स भारत मुंबई 2015 11
क्विंटन डिकॉक ऑस्ट्रेलिया  सेंचुरियन 2016 11

कपिल देव का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए क्लासेन
क्लासेन ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। वह पांचवें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस मामले में कपिल देव पहले स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed