{"_id":"5c659a7abdec22739b06a99c","slug":"south-africa-lead-by-170-runs-with-6-wickets-remaining-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेन ने कपिलदेव को पछाड़ा, द. अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका 191 रन पर ढेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टेन ने कपिलदेव को पछाड़ा, द. अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका 191 रन पर ढेर
Thu, 14 Feb 2019 11:38 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेल स्टेन और कपिलदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज डेल स्टेन (4/48) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को 191 रन पर ढेर कर दिया। कुसल परेरा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। पहली पारी में 44 रन की बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम ने 4 विकेट पर 126 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 170 रन की कर ली है। डू प्लेसिस 25 और डि कॉक 13 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। श्रीलंका ने दूसरे दिन 1 विकेट पर 49 रन से आगे खेलना शुरू किया।
कपिलदेव को पछाड़ा : स्टेन के अब कुल 437 विकेट हो गए। स्टेन ने भारतीय दिग्गज कपिलदेव (434 विकेट) को पीछे छोड़ दिया जबकि इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की बराबरी कर ली है। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन