'स्लो ओवर रेट' ने फीका किया द. अफ्रीका की जीत का स्वाद, कप्तान समेत खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को छह मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही प्रोटियाज ने पिंक वनडे में अपने विजयी अभियान को बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक खेले सभी छह पिंक वन-डे मैच जीतने में कामयाब रही है। अब अफ्रीकी टीम के पास सीरीज को लेवल करने का एक बेहतरीन मौका है।
हालांकि इस पिंक वन-डे में दक्षिण अफ्रीका की टीम से एक गड़बड़ हो गई, जिसका हर्जाना उसे भुगतना पड़ा है। दरअसल आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में स्लो ओवर रेट का दोषी मानते हुए उस पर जुर्माना लगाया है।
मैच के रेफ्री एंडी पाइक्रॉफ के मुताबिक मेजबान टीम ने गेंदबाजी करते हुए निर्धारित समय से ज्यादा वक्त लिया है। इसके लिए प्रोटियाज कप्तान ऐडन मार्करम पर 20 फीसदी और टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 10-10 प्रतिशत का फाइन लगा है।
गौरतलब है कि इस मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के आगे 289 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक अफ्रीकी टीम को 28 ओवर में 202 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 25.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर जीत हासिल की।
बारिश ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस मैच में धवन ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लाजवाब 75 रन बनाए। वहीं चौथे वनडे में वापसी करने वाले एबी डीविलियर्स ने 26 रन की पारी खेली।