फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa crashed out of t20 world cup after loss against Netherlands in Adelaide tournament sixth upset

T20 World Cup: अब तक पांच टीमें हुईं उलटफेर की शिकार, सुपर-12 में तीसरी बार हुआ ऐसा

Sun, 06 Nov 2022 11:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Nov 2022 11:13 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के सामने 159 रन का लक्ष्य था, लेकिन वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
South Africa crashed out of t20 world cup after loss against Netherlands in Adelaide tournament sixth upset
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड - फोटो : ICC

विस्तार

नीदरलैंड ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर रविवार (छह नवंबर) को किया। उसने मजबूत दक्षिण अफ्रीका को एडिलेड में हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया। अफ्रीकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत हासिल करनी थी। उसके चार मैच में पांच अंक थे। वह अगर यह मैच जीत लेता तो अंतिम-4 में पहुंच जाता, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उसका साथ नहीं दिया। वह उलटफेर का शिकार होने वाली पांचवीं टीम बनी।
विज्ञापन

इस विश्व कप के अब तक के बड़े उलटफेर
टीम किसको हराया अंतर राउंड
नामीबिया श्रीलंका 55 रन क्वालिफाइंग
स्कॉटलैंड वेस्टइंडीज 42 रन क्वालिफाइंग
आयरलैंड वेस्टइंडीज नौ विकेट क्वालिफाइंग
आयरलैंड इंग्लैंड 5 रन (DLS) सुपर-12
जिम्बाब्वे पाकिस्तान एक रन सुपर-12
नीदरलैंड दक्षिण अफ्रीका 13 रन सुपर-12
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ZIM Melbourne Weather: क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान मेलबर्न में बारिश होगी? ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मैच में क्या हुआ?

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के सामने 159 रन का लक्ष्य था, लेकिन वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। शुरुआती मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले उसके खिलाड़ी अहम मैच में फेल हो गए। अफ्रीकी टीम बड़े टूर्नामेंट के दबाव को एक बार फिर नहीं झेल पाई। वह फिर से 'चोकर्स' साबित हुई।

अफ्रीकी टीम के लिए रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन 21, तेम्बा बावुमा 20, डेविड मिलर और एडेन मार्करम 17-17 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने 13 और केशव महाराज ने 13 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

Kohli Birthday: जन्मदिन पर कोहली ने बताया मीठे में उन्हें क्या है पसंद? खुद को 'महान' कहे जाने पर दिया ये जवाब
विज्ञापन

अफ्रीकी टीम के पांच मैचों में सिर्फ पांच अंक ही रहे। उसका नेट रनरेट घटकर +0.864 हो गया। अफ्रीकी टीम के बाहर होते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसके हारने का फायदा पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी हुआ। दोनों के लिए अब रास्ते खुल गए हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाले अगले मैच के विजेता को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। पाकिस्तान का नेट रनरेट अभी +1.117 है। उसके चार मैच में चार अंक हैं। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच रद्द भी होता है तो वह पांच अंकों के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed