{"_id":"5c31e476bdec2256b37e77e2","slug":"south-africa-beat-pakistan-to-win-test-series-at-cape-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया
Sun, 06 Jan 2019 04:50 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 06 Jan 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
savpak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है, जबकि तीसरा मुकाबला 11 जनवरी से जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के 41 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम ने 9.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाकर मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोटियाज कप्तान फाफ डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी की पूरी टीम मजह 177 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 431 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर 254 रन की मिली।
विज्ञापन
मेहमान टीम पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा सरफराज अहमद ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओलिवर ने 48 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि डेल स्टेन के खाते में 3 विकेट और फिलेंडर ने 1 और राबाडा ने 2 विकेट चटकाए।
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा, टेंबा बावुमा 75, एडेन मार्करम 78 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से पाकिस्तान की तरफ से शाहिन अफरीदी ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्म्द आमिर, अब्बास और शान मयूद ने 1-1 विकेट लिए।
इसके बाद पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी शान मसूद (61), असद शफीक (88) और बाबर आजम (72) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 294 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और जीत के लिए प्रोटियाज को 41 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 9.5 ओवर में 43 रन बनाकर मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा और डेल स्टेन ने 4-4 विकेट लिए।