फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa beat pakistan in second odi by five wickets

दक्षिण अफ्रीका की जोरदार वापसी, पाक को 5 विकेट से हराकर हिसाब किया बराबर

Wed, 23 Jan 2019 02:00 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 23 Jan 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
south africa beat pakistan in second odi by five wickets
एंडिल फेहलुकवायो

एंडिल फेहलुकवायो (22/4 और 69*) के ऑलराउंड प्रदर्शन और रेसी डसेन (80*) की बेहतरीन पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की। 

विज्ञापन


डरबन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 204 रन का आसान लक्ष्य रखा। प्रोटियाज टीम ने आठ ओवर शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शाहिन अफरीदी ने ओपनर्स रीजा हेंड्रिक्स (5) और हाशिम अमला (8) को जल्दी पवेलियन भेज दिया। अफरीदी ने मेजबान टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी (8) को अपना अगला शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 रन पर तीन विकेट गिरने से दबाव में आई दक्षिण अफ्रीका को डसेन और मिलर ने उबारा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। शादाब खान ने मिलर को इमाम उल हक के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। शादाब ने अगली ही गेंद पर क्लासेन को क्लीन बोल्ड करके मेजबान टीम पर दबाव बना दिया।

यहां से डसेन को फेहलुकवायो का साथ मिला। दोनों ने टीम को 48 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। डसेन ने 123 गेंदों में 9 चौके की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। फेहलुकवायो ने 80 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली। फेहलुकवायो को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान की तरफ से शाहिन अफरीदी ने तीन जबकि शादाब खान ने दो विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।  निचले क्रम के बल्लेबाज हसन अली की 59 रनों की पारी से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का स्कोर खड़ा किया था।  


पाक बल्लेबाजों ने एंडिल फेहलुकवायो के सामने घुटने टेके। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फेहलुकवायो ने 9.5 ओवर में दो मेडन सहित 22 रन देकर चार विकेट झटके। तबरेज शम्सी ने तीन और कागिसो रबाडा ने दो विकेट चटकाए। ओलिवर के खाते में एक विकेट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed