फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa beat pakistan in rain hit third odi

SAvPAK: इमाम के शतक पर फिरा पानी, दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वन-डे

Sat, 26 Jan 2019 09:21 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
south africa beat pakistan in rain hit third odi
दक्षिण अफ्रीका

इमाम उल हक के शतक के बावजूद पाकिस्तान को वर्षा बाधित तीसरे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। सेंचुरियन में खेले गए तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 13 रन से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इमाम के 101 रन की बदौलत पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 317 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान दो बार बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा और मेजबान टीम ने 13 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दूसरी बार खेल रुकने पर दोबारा शुरू नहीं हो सका। उस वक्त दक्षिण अफ्रीका ने 33 ओवर में दो विकेट पर 187 रन बनाए थे जबकि डकवर्थ लुईस के तहत बराबरी का स्कोर 174 रन था। रेजा हेनड्रिक्स ने नाबाद 83 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 40 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से इमाम ने अपने 19वें वनडे मैच में पांचवां शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 116 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके जमाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर आजम (69) और मोहम्मद हफीज (52) ने भी उम्दा अर्धशतक जमाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी भी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेल स्टेन ने 43 जबकि कागिसो रबाडा ने 57 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। तीसरा वन-डे जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed