टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भले ही बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बन गए, लेकिन अभी भी उन्हें पुरानी चीजों से काफी प्यार है। मुंबई में बोर्ड की सालाना आम सभा बैठक में दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान वो जो ब्लेजर पहने थे, दरअसल वो ब्लेजर काफी पुराना और बेहद खास था।
2 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
गांगुली ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बुधवार को बैठक में वो ब्लेजर पहने थे, जो उन्हें टीम इंडिया के कप्तान बनाए जाने पर मिला था। अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के बाद जब मीडिया ने उनसे ब्लेजर को लेकर सवाल किया तो गांगुली ने बताया, 'मुझे यह ब्लेजर तब मिला था, जब मैं भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त हुआ था। इसलिए इस खास मौके पर मैंने इसे पहनने का फैसला किया। मगर मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि यह अब ढीला हो चुका है।'
3 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सौरव गांगुली पांच साल तक भारतीय कप्तान पद की जिम्मेदारी संभाली थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद साल 2000 में गांगुली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान उन्होंने टीम को जीतना सिखाया। भारतीय टीम में उनका अहम योगदान रहा है। संन्यास के बाद शायद ही उन्हें यह ब्लेजर पहनने का मौका होगा। मगर बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के इस खास मौके पर 'दादा' पुराने ब्लेजर को पहनना उचित समझा।
4 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
दादा के नाम से मशहूर गांगुली दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बोर्ड का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। अब बोर्ड से जुड़े सभी कामकाज बीसीसीआई के चुने हुए नए प्रतिनिधि ही संभालेंगे।