फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीन महान कप्तानों के बीच अजब संयोग और गजब रिकॉर्ड

Sat, 14 Nov 2020 12:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 14 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Sourav ganguly Virat kohli, ms dhoni, have the same highest score in ODI cricket
विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली-महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली। यह तीन नाम भारतीय क्रिकेट की काबिलियत के परिचायक है। भारतीय क्रिकेट के मौजूदा स्वरूप की नींव दादा ने रखी, उन खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा धोनी ने निखारी तो मौजूदा कप्तान कोहली परंपरा आगे बढ़ा रहे हैं। इसे महज एक संयोग ही कहा जाएगा कि तीनों कप्तानों का उच्चतम स्कोर 183 रन ही है। सिर्फ फर्क इतना ही है कि दो कप्तान 183 पर आउट हो गए , जबकि एक 183 पर नॉटआउट रहे, लेकिन इन आंकड़ों की एक रोचक बात यह है कि तीनों खिलाड़ियों ने अपने वन-डे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी टीम का कप्तान बनने से पहले खेली। कप्तान बनने के बाद तीनों ही इस अपने उच्चतम स्कोर तक दोबारा नहीं पहुंच सके।

विराट कोहली

Sourav ganguly Virat kohli, ms dhoni, have the same highest score in ODI cricket
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली

साल 2012 में बांग्लादेश में आयोजित एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी। ढाका में भारतीय टीम 330 रनों का लक्ष्य पीछा कर रही थी। विराट ने 148 गेंदों में 183 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। कोहली की पारी के दम पर भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। उस मैच में विराट को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था। विराट अभी तक 248 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 43 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। उस मैच में पाकिस्तान के पास मोहम्मद हफीज, उमर गुल, एजाज चीमा, सईद अजमल, शाहिद अफरीदी और वहाब रियाज जैसे अनुभवी बॉलर थे।

Sourav ganguly Virat kohli, ms dhoni, have the same highest score in ODI cricket
- फोटो : सोशल मीडिया

सौरव गांगुली

साल 1999 में इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्वकप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 158 बॉल में 183 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 17 चौक्के और 7 छक्के शामिल थे। गांगुली ने अपने क्रिकेट करियर में 311 वन-डे खेले हैं, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल है। इसी मैच में गांगुली और राहुल द्रविड़ के बीच एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ था। गांगुली की अगुवाई में 1999 से 2005 के बीच भारत ने 146 वन-डे मैचों में 76 जीते और 65 हारे जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया साल 2003 में विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav ganguly Virat kohli, ms dhoni, have the same highest score in ODI cricket
महेंद्र सिंह धोनी के 183 रन - फोटो : ट्विटर

महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में 183 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी। किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा यह बनाया गया सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी है। दीपावली के मौके धोनी के छक्के-चौके की आतिशबाजी से देशावासी प्रफुल्लित हो उठे थे। धोनी ने अब तक के क्रिकेट करियर में 302 वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें 10 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्वकप और 2007 का टी-20 विश्वकप जीता है। 15 अगस्त 2020 को संन्यास लेने वाले माही ने 199 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 110 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed