फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly unveiling Pinku-Tinku, the much-awaited events official mascots

ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्टः गांगुली ने किया शुभंकर पिंकू-टिंकू का अनावरण

Mon, 18 Nov 2019 06:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Nov 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly unveiling Pinku-Tinku, the much-awaited events official mascots
गांगुली-ईडन गार्डन - फोटो : अमर उजाला

भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को इस मैच के आधिकारिक शुभंकर 'पिंकू-टिंकू' को अनावरण किया। गांगुली ने ईडन गार्डन पर मैच की टिकट और शुभंकर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। 

विज्ञापन


ईडन गार्डन पर इस मौके पर एक विशाल गुलाबी गुब्बारा भी उड़ाया गया जो भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक टेस्ट के अंत तक आसमान में लहराता दिखेगा। शहर के महत्वपूर्ण स्थलों शाहिद मीनार, सबसे ऊंची इमारत '42' और कोलकाता नगर निगम के कुछ पार्क भी गुलाबी लाइटों से जगमगाएंगे। हुगली नदी में जगमगाती गुलाबी गेंद वाली नाव को भी देखा गया। यह मैच के दिन 22 नवंबर तक प्रत्येक शाम ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु के बीच चलेगी। 
विज्ञापन


टाटा स्टील बिल्डिंग की 20 नवंबर से ‘थ्री डी मैपिंग’ की जाएगी जबकि मिएजर्स क्लब पहले ही रात में गुलाबी रंग में जगमगा रहा है और अन्य कुछ इमारतों के भी ऐसा करने की उम्मीद है। बंगाल क्रिकेट संघ ने बयान में कहा कि लोगों के बीच इस मैच को लेकर जागरूकता के लिए शहर में एक दर्जन होर्डिंग, छह एलईडी बोर्ड लगाने के अलावा सोमवार से ब्रांडेड बसें भी दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed