फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly surprised after selectors ignore rohit sharma

रोहित शर्मा का विंडीज के खिलाफ नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन, पूर्व कप्तान हुए हैरान

Sun, 30 Sep 2018 12:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly surprised after selectors ignore rohit sharma
रोहित शर्मा - फोटो : bcci

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा के चयन नहीं होने पर हैरानी प्रकट की। हाल ही में संपन्न एशिया कप में शानदार कप्तानी के लिए गांगुली ने रोहित की तारीफ की और साथ ही कहा कि वह हैरान हैं कि 'हिटमैन' का नाम टेस्ट टीम में नहीं हैं। हालांकि, गांगुली ने उम्मीद जताई कि जल्द ही रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सौरव गांगुली ने अपने मन की बात ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'रोहित शर्मा और उनकी टीम की शानदार जीत। आपका प्रदर्शन लाजवाब रहा। मैं हैरान हूं कि हर बार आपका नाम टेस्ट टीम में नहीं दिखता है। यह दूर नहीं।'
विज्ञापन

 




बीसीसीआई ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, जिसमें शिखर धवन को बाहर करके मयंक अगरवाल को पहली बार मौका दिया गया है। धवन का इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 8 पारियों में 162 रन बनाए। वहीं मयंक ने रणजी ट्रॉफी सीजन में गजब का प्रदर्शन किया और 8 मैचों में 1160 रन बनाए।
 

एशिया कप 2018 में विश्राम करने के बाद विराट कोहली भी टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी को भी मौका दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 4-8 अक्टूबर 2018 को राजकोट में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट हैदराबाद में 12-16 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अगरवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed