फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly says We will get Ravi Shastri involved in NCA till the time he is coach 

'शास्त्री जब तक टीम इंडिया के कोच हैं तब तक वो एनसीए में ज्यादा योगदान दें'

Fri, 01 Nov 2019 08:22 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Nov 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says We will get Ravi Shastri involved in NCA till the time he is coach 
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को कहा कि रवि शास्त्री जब तक टीम इंडिया के मुख्य कोच हैं तब तक वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रतिभाओं को निखारने में ज्यादा योगदान दें।

विज्ञापन


इसके अलावा गांगुली ने ये भी कहा कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को लेकर भी काफी भावुक हैं। हम इसे बदलने की पूरी कोशिश करेंगे। बता दें कि शास्त्री का नया अनुबंध 2021 विश्व टी-20 तक का है, लेकिन उनके करार की शर्तों में 10 करोड़ रुपये के सालाना वेतन के साथ केवल भारतीय टीम के साथ काम करना शामिल है।
विज्ञापन


गांगुली ने ईडन गार्डंस पर कहा, 'हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे जिसमें रवि को एनसीए के साथ ज्यादा योगदान करने के लिए कहा जाएगा, जब तक वह कोच हैं। हम इसे एक अच्छा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएंगे। हमारे पास राहुल द्रविड़ हैं, पारस म्हाम्ब्रे और भरत अरुण भी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली ने कहा कि शास्त्री कोच के तौर पर अच्छा कर रहे हैं हालांकि भारतीयों को वैश्विक टूर्नमेंट की अंतिम बाधा नहीं कर पाने की समस्या को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने टीम के साथ अच्छा किया है। वह अगले दो वर्षों तक हमारे साथ रहेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि भारत को एक विश्व (आईसीसी) टूर्नमेंट जीतने की जरूरत है। उनमें काबिलियत है।'

गांगुली ने कहा, 'वे 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें वे पाकिस्तान से हार गए और फिर वे विश्व कप सेमीफाइनल में हार गए। यह टीम अच्छी है और उसे सिर्फ अंतिम बाधा पार करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed