फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly said virat kohli fit in his all time favourite team

टीम इंडिया की रन मशीन से खुश गांगुली, अपनी टीम में किया शामिल

Fri, 09 Feb 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly said virat kohli fit in his all time favourite team
sourav ganguly

टीम इंडिया ने केप टाउन में प्रोटियाज को हराकर छह मैचों की वन-डे सीरीज में पहले तीन मुकाबले जीत लिए हैं। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन बरसे। तीसरे वनडे मैच में कप्तान विराट कोहली ने 160 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इससे पहल दूसरे वन-डे मैच में भी विराट कोहली ने शानदार शतक लगया था।

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट से पहले विराट कोहली ने ओवरसीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कभी शतक नहीं लगाया था। लेकिन मौजूदा सीरीज में कप्तान विराट ने 300 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं, जो विश्व के किसी भी क्रिकेटर के लिए करना असंभव है।

विज्ञापन

Sourav Ganguly said virat kohli fit in his all time favourite team
विराट कोहली - फोटो : BCCI

प्रतिभाशाली क्रिकेटर कोहली के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने कहा कि मौजूदा दौर में वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली से बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं है। इतना ही नहीं टाइगर ऑफ बंगाल ने कहा कि विराट उनकी ऑल टाइम फेवरेट टीम के चार बेस्ट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग के क्लब में जगह बनाते हैं।

गांगुली ने कहा, 'मैंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है। विराट कोहली में मुझे ऐसे ही दिग्गज खिलाड़ियों की परछाई नजर आती है। इसलिए मेरे नजरिए से विराट इन दिग्गजों के क्लब में अपनी जगह पक्की करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed