भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 39वें अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान गांगुली से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास और टीम में रोल पर सवाल किए गए।
धोनी पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, बोले- जब तक मैं हूं, हर किसी का सम्मान होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांगुली ने इसपर सटीक जवाब दिया और कहा कि धोनी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और जबतक मैं हूं तो हर खिलाड़ी का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द खत्म नहीं होते हैं।
गांगुली ने जब पूछा गया कि क्या उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के मसले पर टीम मैनेजमेंट या चयनकर्ता से बात की है। इसपर सौरव गांगुली ने कहा कि जब मैं टीम से बाहर गया था तो भी इस तरह की बातें होती थीं, लेकिन मैंने वापसी की। धोनी भारतीय क्रिकेट के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो सिर्फ तारीफ ही निकलती है।
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर गांगुली ने कहा कि इसपर हम कोई फैसला नहीं करेंगे, ना ही मैनेजमेंट की तरफ से उनपर कोई दबाव बनाया जाएगा। संन्यास पर फैसला उन्हीं को लेना है और जबतक मैं हूं तबतक हर क्रिकेटर का सम्मान होगा। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली ने कहा, मैं कल विराट कोहली से बात करूंगा। वह भारत के कप्तान हैं। वह इस वक्त भारतीय क्रिकेट के सबसे अहम व्यक्ति हैं। हम हरसंभव उनका सपोर्ट करेंगे।'
Sourav Ganguly after taking charge as the President of Board of Control for Cricket (BCCI) in Mumbai: I will speak to him (Virat Kohli) tomorrow. He is the captain of India. He is the most important man in Indian cricket. We will support him in every possible way. pic.twitter.com/4f6SSWApuO
— ANI (@ANI) October 23, 2019
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए तीसरे मैच के चौथे दिन धोनी को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में देखा गया।