फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly criticise former coach greg chappell in his book

चैपल पर भड़के गांगुली, बोले- करियर की सबसे बड़ी भूल रही इन्हें कोच बनाना

Mon, 26 Feb 2018 10:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly criticise former coach greg chappell in his book
sourav ganguly

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी किताब ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’ में पूर्व कोच ग्रेग चैपल पर निशाना साधा है। इस किताब में टीम इंडिया के पूर्व कोच का जिक्र करते हुए गांगुली ने लिखा कि ग्रेग चैपल को कोच बनाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। साल 2005 में कोच ग्रेग चैपल के कहने पर सौरव गांगुली को कप्तान के पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि ग्रेग चैपल टीम इंडिया के अब तक के सबसे विवादित कोच रहे हैं। चैपल को 2005 में भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन 2007 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद उन्हें कोच के पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन


गांगुली ने बताया कि 2004 में जॉन राइट के जाने के बाद टीम को नए कोच की जरूरत थी। इस पर गांगुली ने डालमिया को ग्रेग चैपल का नाम सुझाया था, लेकिन सुनील गावस्कर जैसे कई दिग्गजों ने सौरव को उन्हें कोच न बनाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

sourav ganguly criticise former coach greg chappell in his book
सौरव गांगुली

गांगुली के मुताबिक सुनील गावस्कर ने उनसे कहा था, 'ग्रेग चैपल को कोच बनाने से पहले एक बार फिर सोच लो। हमारे पास ग्रेग चैपल के भाई इयान चैपल के रूप में भी एक बेहतर विकल्प मौजूद है। वैसे भी ग्रेग चैपल का कोचिंग एक्सपीरियंस बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है। उनके साथ मिलकर टीम का नेतृत्व करने में तुम्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।'

अपनी किताब में ग्रेग चैपल की आलोचना करते हुए गांगुली ने लिखा कि 2005 में ग्रेग चैपल को कोच बनाना उनकी जिंदगी का सबसे अशांत अध्याय है। उन्होंने बताया कि ग्रेग चैपल को कोच बनाने के बाद न सिर्फ उनकी कप्तानी छिन गई बल्कि प्लेइंग इलेवन से भी धीरे-धीरे उनका पत्ता साफ होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed