{"_id":"5fbf90d38ebc3e9bfb488c3b","slug":"soft-quarantine-over-indian-team-checks-into-new-hotel-on-eve-of-first-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन पूरा करते ही टीम इंडिया ने बदला ठिकाना, शहर के बाहरी हिस्से में गुजारे थे 14 दिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्वारंटीन पूरा करते ही टीम इंडिया ने बदला ठिकाना, शहर के बाहरी हिस्से में गुजारे थे 14 दिन
Thu, 26 Nov 2020 04:56 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Nov 2020 04:56 PM IST
सार
यह कहना गलत नहीं होगा कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान लगभग तीन महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने के बाद सीधे यहां पहुंचे खिलाड़ियों के लिए 14 दिन का पृथकवास चुनौतीपूर्ण था।
विज्ञापन
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारत के बहुप्रतीक्षित ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी। उससे ठीक एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम 14 दिन का पृथकवास पूरा करने के बाद होटल इंटर कॉन्टिनेंटल में चली गई है, जहां टीम ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरों के दौरान रुका करती थी।
विज्ञापन
And after 14 days, @imVkohli & the Indian team leave their quarantine for the bubble, where there’ll at least have a little more freedom than what they’ve had so far on their #ausvind tour @cricbuzz pic.twitter.com/9FOSbOhG1V
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) November 26, 2020
विज्ञापन
मेहमान टीम के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ पृथकवास के दौरान सिडनी ओलंपिक पार्क में 'पुलमैन' में रुके थे, जहां वे सिर्फ मैदान पर ट्रेनिंग के दौरान मिल पाते थे। साथ ही खिलाड़ियों को एक-दूसरे के पीछे बैठने की इजाजत नहीं थी और खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए कई बसों का इस्तेमाल होता था। अब बायो बबल का हिस्सा बनने के बाद खिलाड़ियों को थोड़ी स्वतंत्रता होगी जहां वे कम से कम नियंत्रित माहौल में एक दूसरे से मिल सकते हैं और साथ खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण इस मुकाबले के लिए सीमित संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे। भारतीय टीम पूर्ण दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया आई है जहां उसे तीन एकदिवसयी अंतरराष्ट्रीय, इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत शुक्रवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी जबकि टेस्ट श्रृंखला एडीलेड में 17 दिसंबर को शुरू होगी।