{"_id":"813c776a-2584-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sofia-hayat-breaks-up-relation-with-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्म के बाद अब सोफिया ने भी रोहित से मुंह फेरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फॉर्म के बाद अब सोफिया ने भी रोहित से मुंह फेरा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा के सितारे गर्दिश में चल रहे है। पहले ही वह अपनी खराब फॉर्म के कारण परेशान है और अब भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात ने उन्हें छोड़ दिया है। इस बात का खुलासा खुद सोफिया हयात ने ट्विटर के माध्यम से किया। उन्होंने लिखा 'ठीक है, अफवाहों पर विराम लगाते हैं। हां, मैने रोहित शर्मा को डेट किया। लेकिन अब यह खत्म हो चुका है। मैं उन्हें दोबारा डेट नहीं करूंगी। इस बार मैं एक सज्जन की तलाश में हूं।'
विज्ञापन
सोफिया ने रोहित शर्मा से नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं और रोहित पहले साथ थे लेकिन रोहित ने जब सबके सामने कहा कि मैं सिर्फ उनकी फैन हूं तो मुझे अच्छा नहीं लगा और अब मैने निर्णय लिया है कि इस रिश्ते को विराम दिया जाए। सोफिया ने कहा कम से कम ऐसा कहने पहले एक बार रोहित को मुझसे बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन