फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरुष क्रिकटरों की अधिक सैलरी से नहीं है कोई दिक्कत, BCCI के बचाव में उतरीं स्मृति मंधाना

Wed, 22 Jan 2020 06:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Jan 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
smriti mandhana Revenue comes from mens cricket, unfair if women ask for same pay
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने बीसीसीाई पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में कम वेतन से परेशान नहीं हैं। मंधाना ने कहा कि वह समझती हैं कि इस खेल के राजस्व पुरुष क्रिकेट के जरिए आता है। आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर मंधाना ने बुधवार को एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। 


 

smriti mandhana Revenue comes from mens cricket, unfair if women ask for same pay
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के शीर्ष वर्ग में शामिल पुरुष क्रिकेटरों को वार्षिक वेतन के तौर पर सात करोड़ रुपये मिलते हैं जबकि शीर्ष वर्ग की महिला क्रिकेटरों को वार्षिक अधिकतम 50 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। 

smriti mandhana Revenue comes from mens cricket, unfair if women ask for same pay
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि टीम की कोई साथी इस अंतर के बारे में सोचती है, क्योंकि फिलहाल हमारा ध्यान सिर्फ भारत के लिए मैच जीतने, दर्शकों को मैदान पर लाने, राजस्व जुटाने पर है। हमारा लक्ष्य यही है और अगर ऐसा होता है तो सभी अन्य चीजें ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
smriti mandhana Revenue comes from mens cricket, unfair if women ask for same pay
Smriti Mandhana

मंधाना ने कहा, 'इसके लिए हमें प्रदर्शन करना होगा। हमारी तरफ से यह कहना अनुचित होगा कि हमें समान वेतन की जरूरत है, यह सही नहीं है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं इस अंतर पर प्रतिक्रिया देना चाहती हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed