फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana mees specially abledfan after match against Pakistan in Women Asia Cup and gift her smartphone

Women`s Asia Cup: मैच के बाद स्मृति मंधाना के इस व्यवहार ने जीता दिल, श्रीलंका क्रिकेट ने साझा किया वीडियो

Sat, 20 Jul 2024 10:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jul 2024 10:52 PM IST
सार

भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। टीम अब रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलेगी। 

विज्ञापन
Smriti Mandhana mees specially abledfan after match against Pakistan in Women Asia Cup and gift her smartphone
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI women

विस्तार

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप के मैच के बाद अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया। मंधाना ने दिल छू लेने वाली पहल करते हुए व्हीलचेयर पर बैठी एक लड़की को मोबाइल फोन उपहार में दिया। स्मृति का यह वीडिया श्रीलंका क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर साझा किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। टीम अब रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलेगी। 
विज्ञापन

अपनी मां के साथ व्हीलचेयर पर स्टेडियम आईं आदिशा हेराथ को उस समय सुखद आश्चर्य हुआ जब मंधाना उनसे मिलने आईं और उन्हें एक फोन दिया। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इसका वीडियो जारी करते हुए लिखा, आदिशा हेराथ का क्रिकेट के प्रति प्रेम उन्हें तमाम चुनौतियों के बावजूद स्टेडियम तक ले आया। उनके दिन का मुख्य आकर्षण उन्हें अपनी पसंदीदा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ एक आश्चर्यजनक रूप से सुखद मुलाकात करने का मौका मिला। स्मृति ने उन्हें एक मोबाइल फोन उपहार में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मंधाना इस वीडियो में लड़की का नाम पूछ रही हैं। उन्होंने इस लड़की के साथ हाई फाइव किया और फिर फोटो खिंचवाई। मंधाना ने कहा, 'आपको क्रिकेट पसंद है, यह अच्छी बात है। आपने इस मैच का लुत्फ उठाया। मैं हम सब की ओर से आपके लिए एक उपहार लाई हूं।' व्हीलचेयर के पीछे खड़ी आदिशा की मां ने कहा कि उनकी बेटी के लिए यह एक अप्रत्याशित उपहार था। उन्होंने कहा, हम अचानक से मैच देखने आए थे क्योंकि मेरी बेटी मैच देखने जाना चाहती थी। हम भारतीय टीम की मंधाना मैडम से मिले और उन्होंने मेरी बेटी को फोन उपहार में दिया। यह अप्रत्याशित था। मेरी बेटी भाग्यशाली है कि उसे उनसे यह उपहार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed