फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   smriti mandhana innings help india beat sri lanka in first odi with ease

स्मृति मंधाना की बेहतरीन पारी से टीम इंडिया का विजयी आगाज, श्रीलंका को पहले वन-डे में रौंदा

Wed, 12 Sep 2018 06:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
smriti mandhana innings help india beat sri lanka in first odi with ease
स्मृति मंधाना

ओपनर स्मृति मंधाना (73*) और 14 महीने बाद वापसी करने वालीं मीडियम पेसर मानसी जोशी (3/16) की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वन-डे में 181 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से जीत हासिल कर ली। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त मिल गई है।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 35.1 ओवरों में 98 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। हाल ही में ब्रिटेन में किया सुपरलीग में सर्वाधिक रन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं स्मृति ने 76 गेंदों की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। 
विज्ञापन


एकमात्र विकेट पूनम राउत (24) के रूप में गिरा। कप्तान मिताली राज बिना कोई रन बनाए नाबाद रहीं। इससे पहले श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन कप्तान अट्टापट्टू (33) ने बनाए। श्रीपाली ने 26 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में मानसी ने 6.1 ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट जबकि झूलन गोस्वामी ने आठ ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे प्रारूप में तीसरे नंबर पर सबसे तेज पचास विकेट लेने वालीं पूनम यादव ने चार ओवरों में 13 रन पर दो विकेट लिए। दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ और डेलन हेमलता को एक-एक सफलता मिली। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed