फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति मंधाना बनी दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज, ICC ने जारी की रैंकिंग

Sun, 03 Feb 2019 12:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
smriti mandhana becomes number one batsman in icc ranking
smriti mandhana

टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी की महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए शीर्ष पर पहुंच गई। आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग शनिवार को जारी हुई।

smriti mandhana becomes number one batsman in icc ranking
Smriti Mandhana

बता दें कि स्मृति मंधाना 751 प्वॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिस पैरी का नाम है। पाकिस्तान की गेंदबाज सना मीर गेंदबाजी में पहले पायदान पर हैं।

smriti mandhana becomes number one batsman in icc ranking
स्मृति मंधाना
बता दें कि स्मृति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में चौथा शतक जड़ा और नाबाद 90 रनों की पारी खेली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन का लाभ मिला और अब वे ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और मेग लैनिंग्स को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
smriti mandhana becomes number one batsman in icc ranking
स्मृति मंधाना
मंधाना पिछले एक साल से वनडे में जबर्दस्त फॉर्म में है और 2018 के बाद से वे 2 शतक तथा 8 अर्द्धशतक लगा चुकी हैं। भारत के खिलाफ लगातार फिफ्टी लगाने वाली न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सैटरवेट 10 स्थानों की छलांग लगाकर चौथे क्रम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
smriti mandhana becomes number one batsman in icc ranking
मिताली राज

भारतीय कप्तान मिताली राज को एक क्रम का नुकसान हुआ और वे पांचवें क्रम पर खिसकी। न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स ने हैमिल्टन में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में फिफ्टी लगाई और वे एक स्थान की छलांग के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed