{"_id":"5c558bcabdec22736436a4e5","slug":"smriti-mandhana-becomes-number-one-batsman-in-icc-ranking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति मंधाना बनी दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज, ICC ने जारी की रैंकिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मृति मंधाना बनी दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज, ICC ने जारी की रैंकिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
smriti mandhana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी की महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए शीर्ष पर पहुंच गई। आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग शनिवार को जारी हुई।
2 of 5
Smriti Mandhana
बता दें कि स्मृति मंधाना 751 प्वॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिस पैरी का नाम है। पाकिस्तान की गेंदबाज सना मीर गेंदबाजी में पहले पायदान पर हैं।
3 of 5
स्मृति मंधाना
बता दें कि स्मृति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में चौथा शतक जड़ा और नाबाद 90 रनों की पारी खेली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन का लाभ मिला और अब वे ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और मेग लैनिंग्स को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्मृति मंधाना
मंधाना पिछले एक साल से वनडे में जबर्दस्त फॉर्म में है और 2018 के बाद से वे 2 शतक तथा 8 अर्द्धशतक लगा चुकी हैं। भारत के खिलाफ लगातार फिफ्टी लगाने वाली न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सैटरवेट 10 स्थानों की छलांग लगाकर चौथे क्रम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 5
मिताली राज
भारतीय कप्तान मिताली राज को एक क्रम का नुकसान हुआ और वे पांचवें क्रम पर खिसकी। न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स ने हैमिल्टन में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में फिफ्टी लगाई और वे एक स्थान की छलांग के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।