फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana Becomes India Highest Run-Getter in a Single Womens World Cup Edition, Surpasses Mithali Raj

IND-W vs SA-W Final: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महान मिताली राज का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 02 Nov 2025 06:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Nov 2025 06:30 PM IST
सार

मंधाना ने इस विश्व कप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने पारी दर पारी भारत के लिए अहम योगदान दिया। चाहे वो शुरुआती विकेट के रूप में पारी को संभालना हो या फिर दबाव की स्थिति में रन बनाना।

विज्ञापन
Smriti Mandhana Becomes India Highest Run-Getter in a Single Womens World Cup Edition, Surpasses Mithali Raj
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 434 रन बनाकर भारत की ओर से किसी एक महिला वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारत की दिग्गज कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2017 विश्व कप संस्करण में 409 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

मंधाना ने इस विश्व कप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने पारी दर पारी भारत के लिए अहम योगदान दिया। चाहे वो शुरुआती विकेट के रूप में पारी को संभालना हो या फिर दबाव की स्थिति में रन बनाना। उनके दम पर भारत महिला टीम फाइनल तक पहुंची और खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में चैंपियन बनने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 2017 में मिताली राज और पूनम राउत ने शानदार प्रदर्शन किया था। मिताली के बाद किसी एक महिला वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूनम राउत के नाम है। उन्होंने 2017 में 381 रन बनाए थे। जबकि टूर्नामेंट के उसी संस्करण में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 359 रन बनाए थे। वहीं, 2022 विश्व कप में भी मंधाना ने 327 रन बनाए थे, लेकिन 2025 में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

महिला वनडे विश्व कप के एक
संस्करण में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

खिलाड़ी रन साल
स्मृति मंधाना 434 2025
मिताली राज 409 2017
पूनम राउत 381 2017
हरमनप्रीत कौर 359 2017
स्मृति मंधाना 327 2022
विज्ञापन

यह उपलब्धि न केवल स्मृति मंधाना के व्यक्तिगत करियर की ऊंचाई है, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है। लगातार दो विश्व कप में मंधाना ने यह दिखा दिया है कि वह भारत की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और बड़े टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन हमेशा टीम को आगे बढ़ाने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed