फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana admitted that India cannot afford to make mistakes against Australia in Women's T20 World cup

Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलियाई टीम की चुनौती को लेकर मंधाना ने रखी राय, बोलीं - नहीं उठा सकते जोखिम

Wed, 02 Oct 2024 09:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

मंधाना ने कहा कि हर मैच महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वह न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी मजबूत दावेदार मानती हैं। स्मृति का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया से निपटना एक बड़ी चुनौती है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन
Smriti Mandhana admitted that India cannot afford to make mistakes against Australia in Women's T20 World cup
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना टी20 विश्व कप के दौरान छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम के खतरे से वाकिफ हैं और उनका कहना है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकती है। मंधाना ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने का कोई शॉर्टकट नहीं है और इस टीम को हराने के लिए सभी टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन

मंधाना ने कहा कि हर मैच महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वह न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी मजबूत दावेदार मानती हैं। स्मृति का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया से निपटना एक बड़ी चुनौती है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। ऑस्ट्रेलिया पिछले तीनों बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। डेढ़ साल पहले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद पूर्व कप्तान मेग लानिंग ने संन्यास का एलान कर दिया था जिसके बाद एलिसा हीली ने कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पूर्व कहा, विश्व कप का हर मैच अहम है और सभी में हमें 100 फीसदी देना होगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गलती की गुंजाइश नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वह बेहतरीन टीम है और उसे हराना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर क्या बोलीं मंधाना?
मंधाना ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा जज्बात से भरा होता है। दोनों टीमों की टक्कर छह अक्तूबर को होनी है। मंधाना ने कहा, भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता में दोनों टीमों के समर्थकों के जज्बात जुड़े होते हैं। ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी एक दूसरे से बात नहीं करते लेकिन दोनों देशों में उमड़ते जज्बात इसे इतना रोमांचक बना देते हैं। मेरे लिए विश्व कप का हर मैच अहम है और हम सभी में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। यहां की गर्मी में दिन के मैच चुनौतीपूर्ण होंगे लेकिन देश के लिए खेलते समय कोई बहाना नहीं। पक्की तैयारी के साथ उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed