फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के स्पेशल क्लब में शामिल हुआ यह गुमनाम कप्तान, पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

Thu, 10 Oct 2019 01:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Oct 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
SLvPAK: Dasun shanaka joins Ms Dhoni and Michael Clarke special club
एमएस धोनी के साथ दासुन शनाका - फोटो : ट्वि्टर

कमजोर आंकी जा रही पाकिस्तान ने टी-20 की नंबर एक टीम पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर रौंद डाला। तीन टी-20 मैच की सीरीज के सभी मुकाबले जीतने वाली मेहमान श्रीलंकाई टीम के लिए यह जीत तब खास हो गई, जब उसके कप्तान दासुन शनाका ने दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और माइकल क्लार्क के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

SLvPAK: Dasun shanaka joins Ms Dhoni and Michael Clarke special club
श्रीलंका vs पाकिस्तान - फोटो : social media

दरअसल, लगभग 10 साल पहले हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान जाने को तैयार हुई थी, लेकिन कप्तान लसिथ मलिंगा, एंजेला मैथ्यूज समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों के चलते सीरीज में खेलने से साफ मना कर दिया था। नतीजतन 28 वर्षीय दासुन शनाका को पाकिस्तान के दौरे के लिए श्रीलंकाई टी-20 टीम की कमान सौंपी गई। 

SLvPAK: Dasun shanaka joins Ms Dhoni and Michael Clarke special club
दसुन शनाका - फोटो : ट्विटर

खुद पर जताए इस भरोसे को शनाका ने न सिर्फ सही साबित किया, बल्कि अपनी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन टी-20 मैच जीतने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान भी बन गए। उनसे पहले सिर्फ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (2007-2012) और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ही ऐसा कर पाने में कामयाब हो पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
SLvPAK: Dasun shanaka joins Ms Dhoni and Michael Clarke special club
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : social media

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बुधवार शाम खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में पूरी पाकिस्तानी टीम छह विकेट खोकर 134 रन पर ही सिमट गई और मैच के साथ-साथ सीरीज भी हार गई।

विज्ञापन
SLvPAK: Dasun shanaka joins Ms Dhoni and Michael Clarke special club
दसुन शनाका - फोटो : ट्विटर

यह पहली बार था जब श्रीलंका ने 3-0 से सीरीज जीती और साथ ही एकमात्र ऐसा मौका आया, जब पाकिस्तान का तीन मैच की श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया हो। टी—20 श्रृंखला से पहले, श्रीलंका को 3 मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान द्वारा 2-0 से हार मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed