{"_id":"db3bd3ae-97d6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"slc-won-t-stop-players-from-joining-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएलसी की आईपीएल को हां, चेन्नई मैचों को ना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एसएलसी की आईपीएल को हां, चेन्नई मैचों को ना
कोलंबो/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यहां अपने चोटी के क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी लेकिन उन्हें चेन्नई में होने वाले मैचों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
आईपीएल संचालन परिषद पहले ही इस टी-20 लीग के चेन्नई में होने वाले मैचों से श्रीलंकाई क्रिकेटरों को दूर रखने का फैसला कर चुकी है। श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार श्रीलंकाई क्रिकेटरों के आईपीएल 2013 में खेलने को लेकर खेल मंत्री से चर्चा की।
विज्ञापन
विदेश मंत्री द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भेजी गई सूचना के आधार पर फैसला किया गया कि खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया जाएगा लेकिन उन्हें तमिलनाडु के किसी भी स्थान पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में उनकी निजी राय भी ली जाएगी।
विज्ञापन
आईपीएल संचालन परिषद के फैसले से निराश हैं मुरली
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन उनके देश के खिलाड़ियों को चेन्नई में मैच खेलने की अनुमति नहीं देने के फैसले से निराश हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने श्रीलंका में तमिलों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर राज्य में राजनीतिक तनाव को देखते हुए उसके खिलाड़ियों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को चेन्नई में होने वाले मैचों से दूर रखने का फैसला किया गया था। आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बंगलोर की तरफ से खेलने वाले मुरलीधरन ने कहा, ‘यह क्रिकेट के लिए दुखद दिन है कि हमें भारत के किसी हिस्से में खेलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह सरकार का फैसला है और यदि वह हमें सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती तो हमें सतर्क रहना होगा।’