फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs WI Test: Sri Lanka four wickets away from victory, Chasing 348, West Indies lost 6 wickets for 52

SL vs WI: श्रीलंका जीत से चार विकेट दूर, 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज ने 52 पर 6 विकेट गंवाए

Wed, 24 Nov 2021 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Nov 2021 11:10 PM IST
सार

श्रीलंका के पहली पारी के 386 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 230 रन बनाए थे। चौथे दिन कुल 11 विकेट गिरे जिसमें से सात विंडीज के थे। पांचवें दिन विंडीज को कोई करिश्मा ही हार से बचा सकता है।

विज्ञापन
SL vs WI Test: Sri Lanka four wickets away from victory, Chasing 348, West Indies lost 6 wickets for 52
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रमेश मेंडिस (4/17) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 52 रन पर छह विकेट चटकाकर जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। मेजबान टीम जीत से चार विकेट दूर है। मेहमान टीम अभी 296 रन पीछे है और उसके चार विकेट शेष हैं। स्टंप के समय नक्रुमाह बोनेर 18 और जोशुआ डिसिल्वा 15 रन बनाकर क्रीज पर थे। 
विज्ञापन


यह दोनों छठे विकेट के लिए 34 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने जीत के लिए मिले 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 18 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बोनेर और डिसिल्वा ने मोर्चा संभाला और टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। लसिथ ने दो विकेट झटके। इससे पहले श्रीलंका ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (83) और एंजेलो मैथ्यूज (69*) की अर्द्धशतकीय पारियों से अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 191 रन पर घोषित कर दी। 
विज्ञापन


श्रीलंका के पहली पारी के 386 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 230 रन बनाए थे। चौथे दिन कुल 11 विकेट गिरे जिसमें से सात विंडीज के थे। पांचवें दिन विंडीज को कोई करिश्मा ही हार से बचा सकता है। इसके बाद दोनों टीमों के बीत 29 नवंबर से गॉल में ही दूसरा टेस्ट भी खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed