{"_id":"61aa2e0a9a7a1443c8609f9c","slug":"sl-vs-wi-test-series-sri-lanka-clean-sweeps-westindies-spinners-took-36-wickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs WI Test Series: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया, आखिरी टेस्ट में स्पिनर्स ने झटके 36 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs WI Test Series: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया, आखिरी टेस्ट में स्पिनर्स ने झटके 36 विकेट
Fri, 03 Dec 2021 08:17 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Dec 2021 08:17 PM IST
सार
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्ट इंडीज को 2-0 से हराकर श्रीलंका टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। इस सीरीज के दूसरे मैच में स्पिन गेंदबाजों ने 39 में से 36 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की है। कैरिबियाई टीम का सूपड़ा साफ करने के साथ ही श्रीलंका टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। श्रीलंका ने 2021 से 2023 के सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज को पहले मैच में 187 रन से हराने के बाद श्रीलंका ने दूसरा मैच भी 164 रनों से जीत लिया। इस सीरीज में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा और दो मैचों में 67 विकेट उनके नाम रहे। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में 39 में से 36 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने झटके।
सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 204 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 253 रन बनाकर बढ़त ली, लेकिन दूसरी पारी में श्रीलंका ने 345 रन बनाकर मैच में वापसी की। चौथी पारी में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को सिर्फ 132 रनों में समेटकर जीत हासिल कर ली। श्रीलंका के धनंजय डे सिल्वा ने दूसरी पारी में नाबाद 155 रन बनाए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं सीरीज में सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने वाले रमेश मेंडिस को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

पहली बार दो टेस्ट में 67 विकेट स्पिनर्स के नाम
इस सीरीज में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। यह पहला मौका था, जब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 67 विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे। इससे पहले बांग्लादेश की जमीन पर 2017 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में 62 विकेट फिरकी गेंदबाजों के नाम रहे थे। 2018 में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की सीरीज में 61 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे और 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बांग्लादेश की धरती पर 58 विकेट गिरे थे।
एक मैच में स्पिनर्स का चौथा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे मैच में 39 में से 36 विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे। तेज गेंदबाजों ने सिर्फ एक विकेट लिया और दो बल्लेबाज रन आउट हुए। किसी भी टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों का यह चौथा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। इससे पहले 2018 में श्रीलंका और इंग्लैंड के मैच में 38 विकेट गिरे थे। साथ ही बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच में 2019 में 38 विकेट गिरे थे। साल 1969 में भारत और न्यूजीलैंड के मैच में भी 37 विकेट गिरे थे।

अंकतालिका में श्रीलंका पहले पायदान पर
वेस्टइंडीज को 2-0 से हराने के साथ ही श्रीलंका की टीम टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने अब तक 2021 से 2023 की टेस्ट चैंपियनशिप में दो मैच खेले हैं और दोनों मैच जीते हैं। वहीं दूसरे पायदान पर मौजूद पाकिस्तान ने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत इस अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने पांच में से दो मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
श्रीलंका में वेस्टइंडीज की हालत खराब
वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन श्रीलंका में बेहद खराब रहा है। पिछले 13 टेस्ट मैचों में कैरिबियाई टीम यहां कोई मैच नहीं जीत पाई है। नौ टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि चार मैच ड्रॉ रहे हैं। इस सीरीज में भी दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरी पारी में पहले श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने दिया और फिर टीम सिर्फ 56.1 ओवर में सिमट गई। इस मैच में वेस्टइंडीज के सभी 20 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए।