{"_id":"61a6d01f95337e6a79294f84","slug":"sl-vs-wi-second-test-west-indies-spinners-bundle-out-sri-lanka-for-204-in-the-first-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs WI : वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने श्रीलंका को पहली पारी में 204 पर समेटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs WI : वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने श्रीलंका को पहली पारी में 204 पर समेटा
Wed, 01 Dec 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:00 AM IST
सार
श्रीलंका के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज के बायें हाथ के स्पिनरों वीरासामी पेरमॉल (5/35) और जोमेल वारिकन (4/50) ने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मिलकर नौ विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में मंगलवार को श्रीलंका को 204 रन पर समेटने के बाद बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त होने तक एक विकेट पर 69 रन बनाए। बायें हाथ के स्पिनरों वीरासामी पेरमॉल (5/35) और जोमेल वारिकन (4/50) ने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मिलकर श्रीलंका के नौ विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वीरासामी ने पांच साल से अधिक समय बाद पहला टेस्ट खेलते हुए कॅरिअर में पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। बारिश के कारण जब दिन का खेल समाप्त किया गया तब कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 22 जबकि एनक्रुमाह बोनेर एक रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की टीम 135 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष है।
विज्ञापन