फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs Pakistan Today Match Scorecard Result

जीतकर भी हारा पाकिस्तान: रत्नायके-शनाका का तूफान और सलमान की टीम का काम तमाम, सेमीफाइनल के दरवाजे से लौटे

Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
सार

पवन रत्नायके और दसुन शनाका की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। पाकिस्तान ने यह मैच पांच रन से जीत लिया, लेकिन वह सेमीफाइनल की दौड़ और टी20 विश्व कप से बाहर हो गया। वहीं, ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

विज्ञापन
SL vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs Pakistan Today Match Scorecard Result
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में सफर खत्म हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ पांच रन से मुकाबला जीतने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। शनिवार को पल्लेकेले में खेले गए सुपर-8 के इस अहम मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन या उससे कम पर रोकना था, लेकिन गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

SL vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs Pakistan Today Match Scorecard Result
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें - फोटो : ICC
ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे
पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। हालांकि टीम मैच जीत नहीं सकी, लेकिन उसकी बल्लेबाजी पाकिस्तान के लिए घातक साबित हुई। इस परिणाम के साथ सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

SL vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs Pakistan Today Match Scorecard Result
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
रत्नायके-शनाका की आंधी में उड़ा पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। पथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कामिल मिशारा 26 रन ही बना सके। चरित असंलका को 25 रन के निजी स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कामिंडु मेंडिस (3) और जनिथ लियानागे (5) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

एक छोर पर पवन रत्नायके ने पारी संभाले रखी और 37 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, कप्तान दसुन शनाका ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। शनाका ने 19वें ओवर में 18 और आखिरी ओवर में 22 रन बटोरे, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। शनाका ने तीन छक्के और एक चौका जरूर लगाया, लेकिन अंतिम दो गेंदों पर बड़ा शॉट नहीं खेल सके। पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन

SL vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs Pakistan Today Match Scorecard Result
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
फरहान-फखर की रिकॉर्ड साझेदारी
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में शानदार शतक जड़ा, जबकि फखर जमान ने 42 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी हुई, जो टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियों में से एक है।

हालांकि, इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि शादाब खान सिर्फ 2 रन बना सके। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि दासुन शनाका ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed