फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs IRE T20 Live Score: T20 World Cup Super 12 Sri Lanka vs Ireland Scorecard and Result Updates in Hindi

SL vs IRE T20: श्रीलंका ने आयरलैंड को नौ विकेट से हराया, सुपर-12 में पहली जीत, मेंडिस ने नाबाद 68 रन बनाए

Sun, 23 Oct 2022 12:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

Sri Lanka vs Ireland T20: श्रीलंका ने सुपर-12 में अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को नौ विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 129 रन का लक्ष्य रखा था और श्रीलंकाई टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

विज्ञापन
SL vs IRE T20 Live Score: T20 World Cup Super 12 Sri Lanka vs Ireland Scorecard and Result Updates in Hindi
आयरलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप का 15वां मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच था। होबार्ट में रविवार (23 अक्तूबर) को आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 129 रन का लक्ष्य रखा और श्रीलंका ने एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों टीमें क्वालिफाइंग राउंड में जीत हासिल कर सुपर-12 में पहुंची हैं। इस हार के बाद आयरलैंड के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है, क्योंकि अब उसे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन


इस मैच में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 68 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। धनंजय डे सिल्वा और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। यहीं से श्रीलंका की जीत तय हो गई थी। धनंजय 31 रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असालंका ने भी 31 रन बनाए। आयरलैंड के लिए एकमात्र विकेट ग्रेथ डेलनी ने लिया।
विज्ञापन


आयरलैंड की खराब बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की शुरुआत खराब रही और यह टीम पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर सिर्फ 40 रन बना पाई। इसके बाद भी टेक्टर को छोड़ कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और आयरलैंड की पारी कभी भी लय नहीं पकड़ सकी। अंत में यह टीम आठ विकेट खोकर 128 रन बना पाई। कप्तान बालबिर्नी एक, टकर 10 और पॉल स्टर्लिन 34 रन बनाकर आउट हुए। सबसे ज्यादा 45 रन टेक्टर ने बनाए। श्रीलंका के लिए महेश तीक्ष्णा और वनिंदू हसरंगा ने दो-दो विकेट लिए। लाहिरू कुमारा, बिनूरा फर्नाडो, चमिका करुणारत्ने और धनंजय डे सिल्वा ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी। पथमु निसांका चोट के कारण इस मैच में नहीं खेले उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में शामिल किया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आयरलैंड:
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।


श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, अशेन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed