SL vs IND: भारतीय टीम में आज भी एक तेज गेंदबाज का डेब्यू, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी धवन सेना
टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। मेहमान टीम की तरफ से आज फिर एक तेज गेंदबाज डेब्यू कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज कोलंबो में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और आज का मैच जीतकर खिताब पर कब्जा करना चाहेंगी। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी अपने आठ मुख्य खिलाड़ियों के पृथकवास में होने की वजह से कमजोर नजर आ रही है। लेकिन उसके पास इसमें अधिक विकल्प भी नहीं है। हालांकि इस मैच में भी टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। मेहमान टीम की तरफ से आज फिर एक तेज गेंदबाज डेब्यू कर रहा है। आइए जानते हैं भारतीय टीम की अंतिम एकादश।
भारतीय टीम
भारतीय टीम की तरफ से आज संदीप वॉरियर को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें टीम इंडिया की कैप दी गई।
बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा
विकेटकीपर: संजू सैमसन
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन साकरिया
प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन साकरिया
Hello & Good Evening from Colombo! 👋#TeamIndia have won the toss & elected to bat against Sri Lanka in the third & final #SLvIND T20I of the series.
— BCCI (@BCCI) July 29, 2021
Follow the match 👉 https://t.co/E8MEONwPlh
Here's India's Playing XI 👇 pic.twitter.com/QaQL0664Z9