{"_id":"68528e27f924056d610659a6","slug":"sl-vs-ban-mushfiqur-rahim-joins-list-of-stephen-fleming-brian-lara-scores-150-for-second-time-in-sri-lanka-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs BAN: फ्लेमिंग-लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हुए मुशफिकुर रहीम, श्रीलंका में दूसरी बार बनाए 150 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs BAN: फ्लेमिंग-लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हुए मुशफिकुर रहीम, श्रीलंका में दूसरी बार बनाए 150 रन
Wed, 18 Jun 2025 03:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:31 PM IST
सार
बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल बाधित हुआ। इस दौरान मुशफिकुर रहमान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने सातवीं बार बांग्लादेश के लिए 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली। इसके अलावा वह पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए जिसने दूसरी बार श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं की धरती पर 150+ का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
मुशफिकुर रहीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी गॉल टेस्ट में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह श्रीलंका की धरती पर 150+ स्कोर बनाने वाले छठे विदेशी बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
रहीम श्रीलंका में दूसरी बार 150+ स्कोर बनाने वाले पहले बांग्लादेशी
बांग्लादेश की टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। 17 जून यानी मंगलवार से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर 423 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल बाधित हुआ। इस दौरान मुशफिकुर रहमान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने सातवीं बार बांग्लादेश के लिए 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली। इसके अलावा वह पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए जिसने दूसरी बार श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं की धरती पर 150+ का स्कोर बनाया। ऐसा उन्होंने दूसरी बार किया।

श्रीलंका में दूसरी बार 150+ स्कोर बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज
| बल्लेबाज | 150+ स्कोर |
|---|---|
| स्टीफ़न फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) | 2 |
| ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) | 2 |
| यूनिस खान (पाकिस्तान) | 2 |
| जो रूट (इंग्लैंड) | 2 |
| अब्दुल्ला शफीक (पाकिस्तान) | 2 |
| मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश) | 2 |
मैच में अब तक क्या हुआ?
बारिश के कारण खेल बाधित हो गया है। फिलहाल क्रीज पर मुशफिकुर रहीम 159 और लिट्टन दास 61 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बता दें कि, इस मैच में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। पांच रन के स्कोर पर अनामुल हक बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उन्हें असिथा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद रत्नायके ने शादमान इस्लाम को कैच आउट कराया। वह 14 रन बना पाए। वहीं, मोमिनुल हक 29 रन बनाकर लौट गए। इसके बाद मोर्चा कप्तान नाजमुल हुसैन शांतो ने संभाला। उन्हें मुशफिकुर रहीम का साथ मिला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 264 रनों की साझेदारी हुई। शांतो 148 रन बनाकर आउट हुए।