SL vs AUS: 99 पर स्टंप आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने डेविड वॉर्नर, पहले नंबर पर भारत का यह स्टायलिश बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर की पारी बेकार गई। वे 112 गेंदों पर 99 रन बनाकर आउट हुए और एक रन से अपने 19वें वनडे शतक से चूक गए। अपनी पारी में वॉर्नर ने 12 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 38वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा ने विकेटकीपर डिकवेला के हाथों स्टंप आउट कराया।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन:
रिकी पोंटिंग: 27368
स्टीन वॉ: 18496
एलन बॉर्डर: 17698
माइकल क्लार्क: 17112
मार्क वॉ: 16529
डेविड वार्नर: 16037