{"_id":"629f9330a8a702091f1ee0f8","slug":"sl-vs-aus-1st-t20i-australia-beats-sri-lanka-by-10-wickets-josh-hazlewood-david-warner-and-aaron-finch-are-heroes-of-victory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs AUS 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया ने 15 साल बाद श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, हेजलवुड, वॉर्नर और फिंच जीत के हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AUS 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया ने 15 साल बाद श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, हेजलवुड, वॉर्नर और फिंच जीत के हीरो
Tue, 07 Jun 2022 11:34 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:34 PM IST
सार
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में बिना किसी नुकसान के 134 रन बना लिए।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड, डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच
- फोटो : ICC/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले टी20 मैच में हार गई है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार (सात जून) को खेला गया। कंगारू टीम ने इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम कर दौरे की शुरुआत शानदार अंदाज में की। ऑस्ट्रेलिया ने 15 साल बाद श्रीलंका को टी20 में 10 विकेट से हराया है। पिछली बार उसने 2007 में ऐसा किया था। तब दक्षिण अफ्रीका के न्यूलैंड्स में दोनों टीमों के बीच पहली बार कोई टी20 मैच खेला गया था।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में बिना किसी नुकसान के 134 रन बना लिए। कंगारू टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, ओपनर डेविड वॉर्नर और कप्तान एरॉन फिंच रहे। हेजलवुड ने गेंदबाजी में कमाल किया। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, वॉर्नर 70 और फिंच 61 रन बनाकर नाबाद रहे। वॉर्नर ने 44 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। फिंच ने 40 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला बुधवार (आठ जून) को खेला जाएगा।
बल्लेबाजी के दौरान डेविड वॉर्नर
निसांका ने टीम को 100 के पार पहुंचाया
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कंगारू कप्तान एरॉन फिंच का यह निर्णय सही साबित हुआ। जोश हेजलवुड ने दनुष्का गुणतिलका को 26 रन के निजी स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। गुणतिलका ने पथुम निसांका के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। निसांका ने दूसरे विकेट के लिए चरिथ असालंका के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। निसांका 31 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद जोश हेजलवुड
100 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद श्रीलंकाई पारी ढह गई। आखिरी आठ विकेट 28 रन बनाने में गिर गए। असांलका ने 34 गेंद पर 38 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। उनके बाद वानिंदु हसरंगा ने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए। कुसल मेंडिस (1), भानुका राजपक्षे (0) और दासुन शनाका (0) मध्यक्रम में फेल रहे। निचले क्रम में करुणारत्ने, चमीरा और महेश तीक्ष्णा एक-एक रन बनाकर आउट हुए।