फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Six boxers get bye into pre-quarters, Sonia Lather in quarterfinals in Asian Games 2018:

एशियन गेम्स 2018: छह मुक्केबाज बाई मिलने से प्री क्वार्टरफाइनल में, सोनिया क्वार्टरफाइनल में

Thu, 23 Aug 2018 11:34 PM IST
भाषा, जकार्ता
भाषा, जकार्ता Updated Thu, 23 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Six boxers get bye into pre-quarters, Sonia Lather in quarterfinals in Asian Games 2018:
सोनिया लाथर - फोटो : file photo

दो बार के पदकधारी विकास कृष्ण और सरजूबाला देवी सहित छह भारतीय मुक्केबाज गुरुवार को हुए एशियाई खेलों के ड्रा के बाद बाई मिलने से प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे जबकि एक को सीधे अंतिम आठ चरण में प्रवेश मिला।

विज्ञापन


विश्व और एशियाई रजत पदकधारी सोनिया लाठेर (57 किग्रा) ने एक भी बाउट लड़े बिना क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी और वह खेलों में पदक जीतने से महज एक जीत दूर हैं। एम सी मैरीकॉम ने पिछले चरण में मुक्केबाजी का एकमात्र स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पुरूषों के ड्रा में से सात में से पांच को पहले दौर में बाई मिली है। 
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी गौरव सोलंकी (52 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदकधारी मनोज कुमार (69 किग्रा) ही दो मुक्केबाज हैं जो कल राउंड 32 से शुरूआत करेंगे। गौरव अपने अभियान की शुरूआत जापान के रयोमेई तनाका के खिलाफ करेंगे जबकि मनोज का सामना भूटान के संगे वांगड़ी से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Six boxers get bye into pre-quarters, Sonia Lather in quarterfinals in Asian Games 2018:
Amit Panghal - फोटो : file photo

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी अमित पांघल (49 किग्रा), कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) और धीरज रंगी (64 किग्रा) और विकास (75 किग्रा) 27 अगस्त को अपने वर्ग में अभियान शुरू करेंगे। विकास चारों में एकमात्र मुक्केबाज हैं जिनका प्रतिद्वंद्वी तय है। वह पाकिस्तान के अहमद तनवीर से भिड़ेंगे।

तीन बार के एशियाई पदकधारी शिव थापा (60 किग्रा) को भी बाई मिली लेकिन वह अन्य चार से पहले चीन के जुन शान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। अगर वह जीत जाते हैं तो क्वार्टरफाइनल में उनकी भिड़ंत जूनियर विश्व और एशियाई पदकधारी 18 वर्षीय कजाखस्तान के समाटाली तोल्टायेव से होगी। 

महिलाओं में सरजूबाला देवी (51 किग्रा) 26 अगस्त को प्रीक्वार्टरफाइनल में ताजिकिस्तान की मदिना घाफोरोवा से भिड़ेंगी। पवित्रा (60 किग्रा) का सामना 25 अगस्त को राउंड16 में पाकिस्तान की रूखसाना परवीन से होगा। एशियाई खेलों में सात पुरूष और तीन महिला वजन वर्ग हैं। 

भारत ने पिछले 2014 चरण में एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते थे। देश के पुरूष मुक्केबाजों ने अंतिम स्वर्ण पदक 2010 चरण में जीता था जब विजेंदर सिंह (75 किग्रा) और विकास (तब 60 किग्रा में) शीर्ष पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed