{"_id":"3d680be8-6626-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"situation-across-loc-spoiled-everything-says-pcb-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े माहौल ने सब बर्बाद कर दिया: पीसीबी प्रमुख ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बिगड़े माहौल ने सब बर्बाद कर दिया: पीसीबी प्रमुख
कराची/एजेंसी
Updated Thu, 24 Jan 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष जका अशरफ ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा पर हाल की स्थिति के कारण सब कुछ बर्बाद हो गया। उनका कहना है कि इससे पहले भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा लगभग तय हो गया था।
विज्ञापन
अक्तूबर 2011 में पीसीबी प्रमुख बनने के बाद से पाकिस्तान में दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने के लिए प्रयास कर रहे अशरफ ने कहा कि हाल में भारत में बीसीसीआई और सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही थी।
विज्ञापन
बकौल अशरफ, ‘मैं यहां खुलासा करना चाहता हूं कि पाकिस्तान दौरे के दौरान पीसीबी और बीसीसीआई के बीच बैठकों के बाद भारत के पाकिस्तान दौरे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम बीसीसीआई ही नहीं बल्कि भारत सरकार के अधिकारियों से भी मिले और हम इस दौरे को मूर्त रूप देने की स्थिति में थे। लेकिन नियंत्रण रेखा में हाल की स्थिति ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। लेकिन मेरा मानना है कि दोनों देशों के अमन पसंद लोग संयुक्त प्रयास करके उन तत्वों को हराने का प्रयास करेंगे जो अमन की प्रक्रिया को बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।’