{"_id":"5b4d3e0d4f1c1b40748b526f","slug":"sir-richard-hadlee-to-undergo-surgery-after-discovery-of-secondary-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली की मुसीबत बढ़ी, आंत का कैंसर लिवर तक फैला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली की मुसीबत बढ़ी, आंत का कैंसर लिवर तक फैला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
रिचर्ड हैडली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर रिचर्ड हैडली की दूसरे दौर की सर्जरी होगी, क्योंकि उनकी आंत का कैंसर लिवर तक फैल गया है। हैडली की पत्नी डियाने ने यह जानकारी दी। हैडली के परिवार ने पिछले महीने खुलासा किया था कि इस क्रिकेटर की आंत में कैंसर होने के बाद ट्यूमर को हटाया गया और कीमोथेरेपी के बाद उनके पूरी तरह से उबरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डियाने ने हालांकि सोमवार को इस 67 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की स्थिति की ताजा जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इस हफ्ते रिचर्ड की आगे की सर्जरी होगी क्योंकि उनके लिवर में कैंसर का पता चला है।'
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज हैडली की बीमारी के बारे में उनकी पत्नी ने कहा, 'डॉक्टर की सलाह यह है कि यह अब भी शुरुआती चरण में है और इसका आपरेशन किया जा सकता है, ठीक होने के बाद रिचर्ड की कीमोथेरेपी होगी।'
विज्ञापन
रिचर्ड की पत्नी ने कहा कि वह उनकी सेहत से जुड़ी चीजों को धीरे-धीरे साझा करेंगी, ताकि लोग इस मामले में अटकलें लगाना शुरू न करें। उन्होंने आशा जताई है कि लोग उनकी निजता का सम्मान करेंगे। हैडली ने 86 टेस्ट के अपने करियर में 22.29 की औसत से 431 विकेट चटकाने के अलावा दो शतक और 15 अर्द्धशतक से 27.16 की औसत के साथ 3124 रन भी बनाए।