फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sindhu, Prannoy in semi-finals of Swiss Open Badminton Tournament

स्विस ओपेन: पीवी सिंधू और प्रणय सेमीफाइनल में पहुंचे, महिला युगल में पोनप्पा-सिक्की की जोड़ी हारी

Sat, 26 Mar 2022 01:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 01:05 AM IST
सार

पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू का सामना अब थाईलैंड की सुपानिदा केतेथोंग से होगा। वहीं प्रणय का सामना इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका जिंटिंग से होगा जिन्होंने भारत के समीर वर्मा को 21-17, 21-14 से मात दी।
 

विज्ञापन
Sindhu, Prannoy in semi-finals of Swiss Open Badminton Tournament
पीवी सिंधु - फोटो : twitter@BAI_media

विस्तार

स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और एच एस प्रणय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने कनाडा की पांचवीं वरीयता प्राप्त मिशेले लि को 36 मिनट में 21-10, 21-19 से हराया। वहीं प्रणय ने राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप को 21-16, 21-16 से मात दी।
विज्ञापन


पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू का सामना अब थाईलैंड की सुपानिदा केतेथोंग से होगा। वहीं प्रणय का सामना इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका जिंटिंग से होगा जिन्होंने भारत के समीर वर्मा को 21-17, 21-14 से मात दी।
विज्ञापन


सिंधू का शानदार प्रदर्शन
सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया। एक समय स्कोर 3-3 से बराबर होने पर उन्होंने दो बार लगातार सात अंक हासिल किए। वह पहले गेम में 10-3 से आगे थी और फिर 17-4 से बढ़त बनाई और अंत में एक आसान जीत दर्ज की। हालांकि दूसरे सेट में कनाडी की खिलाड़ी ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं हासिल कर पाईं। दूसरे गेम में पहले सिंधू पीछे चल रही थी। उन्होंने वापसी करते हुए 21-19 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को मलेशिया की विवियन हू और चियू सियेन किम ने हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed