IRE vs SA: भारतीय मूल के इस आयरिश क्रिकेटर ने रचा इतिहास, वन-डे में यह कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका से आयरलैंड की टीम ने भले ही तीसरा वन-डे हार गई हो लेकिन सिमी सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया।
विस्तार
भारतीय मूल के आयरिश क्रिकेटर सिमी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वन-डे में इतिहास रच दिया। उन्होंने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कमाल करने वाले सिमी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शमी ने अपनी पारी के दौरान 91 गेंदों में 14 चौके की मदद से नाबाद सैंकड़ा जड़ा। मैच में जब आयरलैंड का स्कोर 92/6 था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सिमी सिंह ने जो किया वह इतिहास बन गया।
💯 not out to @SimiSingh147 - highest score by a no. 8 batter in ODI history!!
विज्ञापन
👏👏 pic.twitter.com/USCC7yMW3h — Cricket Ireland (@cricketireland) July 16, 2021
दक्षिण अफ्रीका ने मैच और सिमी ने दिल जीता
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से आयरलैंड की टीम ने भले ही तीसरा वन-डे हार गई हो लेकिन सिमी सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जानेमन मलान (177*) और कप्तान क्विंटन डीकॉक (120) के दम पर चार विकेट खोकर 346 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 47.1 ओवर में 276 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहुलकवायो और तबरेज शम्सी ने तीन तीन विकेट लिए। वहीं, केवश महाराज ने दो विकेट झटके। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए मलान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 169 गेंदों में 16 चौके और छह छक्के की मदद से 177 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बता दें कि आयरलैंड ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 43 रन से हरा दिया था। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पहला वन-डे बारिश के कारण रद्द हो गया है। बहरहाल, दोनों टीमों के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी।