सातवें नंबर पर आकर सिकंदर रजा ने अंतिम गेंद पर ठोंका शतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वनडे की हार के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार वापसी की और मैच 10 विकेट से जीत लिया। जिम्बाब्वे के 235 रनों के जवाब में कीवी टीम ने 46 गेंद और 10 विकेट रहते ही मैच अपने नाम किया। कीवी टीम की ओर से ओपनर मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 116) और टॉम लॉथम (नाबाद 110) दोनों ने शानदार शतक लगाए। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड टीम ने हरारे के मैदान में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
इससे पहले पिछले वनडे मैच में वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड को हराने वाली जिम्बाव्वे टीम दूसरे वनडे में संघर्ष करते दिखी। उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने नीरस प्रदर्शन कर टीम को संकट में डाल दिया।
वह तो भला हो पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर सिकंदर रजा का, जिन्होंने सातवें नंबर पर भी बल्लेबाजी करने के लिए आने के बाद तेजी से बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोंक दिया। उन्होंने अपने करियर 95 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के भी जड़े। शतक लगाने के साथ ही उन्होंने 20 जून 1983 का 32 साल पुराना एक रिकॉर्ड आज तोड़ दिया।
पिछले महीने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जिम्बाव्वे का दौरा करने गई टीम इंडिया को दौरे के अंतिम मैच (टी-20) में हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाव्वे के लिए उस मैच की कमान इसी युवा बल्लेबाज रजा के हाथों में थी और इस अफ्रीकी टीम ने पहली बार किसी टी-20 में भारत को हराया था।
फिलहाल हरारे में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाव्वे ने सिकंदर रजा (नाबाद 100) के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 235 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से फिरकी गेंदबाज इश सोढ़ी ने 38 रन देकर 3 विकेट झटके।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रजा ने लगाया शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेजबान जिम्बाव्वे के लिए सुखद नहीं रहा और तीसरे ओवर में ही इन-फॉर्म बल्लेबाज हैमिल्टन मास्कज्दा खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। 13 गेंदों का सामना करने के बाद वह शून्य पर आउट हो गए।
इसके बाद कीवी गेंदबाजों ने जल्दी-जल्दी चार और विकेट झटक लिए। मेजबान टीम 18वें ओवर में महज 68 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिकंदर रजा ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए टीम को सिमटने से बचा लिया और पूरे 50 ओवर खेलने का मौका दे दिया। रजा के शानदार शतक के दम पर जिम्बाव्वे ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा करते हुए 9 विकेट पर 235 रन बना लिए।
पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर रजा ने आज लाजवाब बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। पारी के 48वें ओवर के बाद वह 79 रन पर खेल रहे थे लेकिन अगले ओवर में 2 छक्के के साथ 14 रन जोड़ लिए जिससे वह अपने तीसरे शतक के और करीब पहुंच गए। तेजी से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा कर लिया।
इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने दो रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रजा ने अपने 35वें वनडे में करियर में एक हजार रन (1007 रन) का आंकड़ा पार कर लिया। इस बल्लेबाज ने जो पिछली चार अर्धशतकीय पारियां खेली है उसमें सबसे छोटी पारी 82 रनों की है। इसके अलावा बाकी तीन पारियों में शतक लगाए हैं।
दूसरा रिकॉर्ड, उन्होंने नौंवें विकेट के लिए तिनाशे पान्यागरा (33) के साथ 89 रनों की साझेदारी का है। उन्होंने इसके साथ ही 32 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले 20 जून, 1983 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाव्वे की ओर से नौंवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड था।